{"_id":"618d35ba12668329b228c28e","slug":"himachal-pradesh-government-sign-mou-with-tourism-education-and-pharma-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पर्यटन, एजूकेशन, फार्मा कंपनियों के साथ नई दिल्ली में होंगे एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पर्यटन, एजूकेशन, फार्मा कंपनियों के साथ नई दिल्ली में होंगे एमओयू
Thu, 11 Nov 2021 08:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 11 Nov 2021 08:55 PM IST
सार
प्रदेश सरकार पांच हजार करोड़ के एमओयू साइन करने जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग मंत्री और अन्य अधिकारी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार नई दिल्ली में होने वाले इन्वेस्टर इवेंट में मेडिकल डिवाइस, पर्यटन, एजूकेशन और फार्मा जैसी बड़ी कंपनियों के निवेशकों के साथ एमओयू साइन करेगी। एथेनॉल और फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए भी एमओयू साइन किया जाना है। यह इवेंट 5 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
इन उद्योगों के स्थापित होने से प्रदेश के करीब 3500 लोगों को रोजगार मिलेगा। उद्योग विभाग के पास 3500 एकड़ जमीन है, जिनमें उद्योगों को जमीनी स्तर पर उतारा जाना है। यह जमीन कांगड़ा के कंदरोड़ी, ऊना, सिरमौर, सोलन के नालागढ़ और हमीरपुर में है। उद्योग विभाग एथेनॉल प्लांट स्थापित करने पर भी जोर दे रही है। एथेनॉल मक्की और गन्ना से तैयार किया जाता है। इसे पेट्रोल-डीजल में मिलाया जाता है।
विज्ञापन
यह पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाता है। उल्लेखनीय है कि यह इवेंट एक महीने पहले होना था लेकिन उपचुनाव के चलते इस कार्यक्रम को आगे खिसकाया गया था। इन्वेस्टरों से बातचीत के बाद तिथि को फाइनल किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार पांच हजार करोड़ के एमओयू साइन करने जा रही है। इसकी तिथि फाइनल कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग मंत्री और अन्य अधिकारी इसमें शामिल होंगे। - आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग