फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh government Promotion to 17 IFS Officers

17 आईएफएस अधिकारियों को पदोन्नति, 6 एपीसीसीएफ और 11 सीसीएफ बने

Wed, 16 Oct 2019 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Oct 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh government Promotion to 17 IFS Officers
हिमाचल प्रदेश सरकार

प्रदेश सरकार ने 17 आईएफएस अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के तहत 1989 व 1993 बैच के छह मुख्य वन संरक्षकों (सीसीएफ) को अतिरिक्त प्रधान मुख्य संरक्षक (एपीसीसीएफ) पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे एक अधिकारी को प्रोफार्मा आधार पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत होने वालों में पवनेश कुमार, राजेश जे इक्का, एचके गुप्ता, मनोज भैक, अमिताभ गौतम और संजय सूद शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा 1996 से 1999 बैच के 11 वन संरक्षकों (सीएफ) को मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) पद पर पदोन्नति दी गई है जिनमें तीन को प्रोफार्मा आधार पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नति पाने वालों में प्रदीप ठाकुर, हर्ष वर्धन, एसके मसाफिर, जीसी होसुर, बीएस राणा, कुणाल सत्यार्थी, एसडी शर्मा, उपासना पटियाल, पुष्पेंद्र राणा, आरएस पटियाल और एसएस कटैक शामिल हैं। वहीं, एक अधिकारी के तबादला आदेश में संशोधन कर नए आदेश जारी किए हैं। नए आदेश के तहत सहायक वन संरक्षक पवन कुमार को सहायक वन संरक्षक फ्लाइंग स्कवाएड डिवीजन में लगाया गया है।
विज्ञापन


चार वित्त अधिकारी पदोन्नत
प्रदेश सरकार ने शिक्षा बोर्ड में स्थानीय ऑडिट स्कीम के उप नियंत्रक अशोक सूद और स्थानीय लेखा विभाग के उप निदेशक हेमराज भारद्वाज को संयुक्त नियंत्रक व संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति दी है। पदोन्नति के बाद दोनों ही अधिकारी अपने पूर्व पदों पर पदोन्नति के बाद भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दो सहायक नियंत्रकों मोहिंदर कुमार और अनिल कुमार को पदोन्नति देते हुए उप नियंत्रक बनाया गया है। मोहिंदर कुमार को क्लस्टर यूनिवर्सिटी मंडी के अकाउंट्स का ऑडिट करने और अनिल कुमार को नौणी विश्वविद्यालय की स्थानीय लेखा स्कीम में नियुक्ति दी गई है। प्रदेश सरकार ने चारों ही अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed