{"_id":"5dcbb2788ebc3e5b75085a13","slug":"himachal-pradesh-government-change-the-pattern-of-assessment-in-government-jobs-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी में असेसमेंट के पैटर्न में बदलाव करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी में असेसमेंट के पैटर्न में बदलाव करेगी सरकार
Wed, 13 Nov 2019 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी भर्तियों में इंटरव्यू प्रक्रिया को खत्म करने वाली सरकार के लिए नई असेसमेंट प्रक्रिया जी का जंजाल बन गई है। लगभग हर भर्ती प्रक्रिया में चयनित न होने वाले अभ्यर्थी इस असेसमेंट प्रक्रिया पर उठा रहे हैं। इसी विवाद को देखते हुए अब सरकार इस असेसमेंट के पैटर्न में बदलाव करने की तैयारी में है। मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने इस हफ्ते के अंत में अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें वर्तमान पैटर्न में बदलाव पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
वर्तमान में इंटरव्यू के अंकों के बजाय विभिन्न तरह की श्रेणी बनाकर 15 प्रतिशत अंक इंटरव्यू के लिए रख दिए गए। इसमें हाई स्कूल, इंटर मीडिएट के अलावा विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट के अंक दिए जाते हैं। कई बार लिखित परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले अभ्यर्थी सिर्फ इसलिए पिछड़ जाते हैं कि उनके असेसमेंट में अंक कम रह जाते हैं।
विज्ञापन
इसी दिक्कत को देखते हुए अब सरकार प्रक्रिया में बदलाव कर रही है ताकि प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले को भर्ती में प्राथमिकता मिल सके। प्रदेश सरकार ने 17 अप्रैल 2017 को अधिसूचना जारी कर मोदी सरकार की तर्ज पर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया खत्म कर दी थी। इसके स्थान पर कुछ मानक तय किए गए और उनके अनुसार अंकों का वितरण किया जाने लगा था।
विज्ञापन