{"_id":"641e76ca0175b8a0210ef793","slug":"himachal-pradesh-fresh-snowfall-in-dhundi-near-atal-tunnel-small-vehicles-not-allowed-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atal Tunnel: बर्फबारी के कारण अटल टनल यातायात के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atal Tunnel: बर्फबारी के कारण अटल टनल यातायात के लिए बंद
Sat, 25 Mar 2023 05:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 25 Mar 2023 05:08 PM IST
सार
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सीमा सड़क संगठन की गाइडलाइन के अनुसार सिस्सू से सोलंगनाला तक सड़क में बर्फ की परत जमने के कारण वाहन चलाना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए पर्यटकों सहित सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग में हुई बर्फबारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में बर्फबारी के कारण अटल टनल यातायात के लिए बंद हो गई है। टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी तक के दायरे में सड़क पर बर्फ में फिसलन को देखते हुए मनाली-लेह मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। दोपहर तक सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को अटल टनल पार करने की अनुमति दी गई। मनाली सहित लाहौल घाटी में सुबह से बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
अटल टनल के साउथ और नॉर्थ पोर्टल में बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, दोपहर तक अटल टनल होकर फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही होती रही। लेकिन, दोपहर बाद अधिक बर्फबारी होने के कारण यह मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। दोपहर तक पर्यटक सिस्सू में पहुंचे। उसके बाद पर्यटकों को सिस्सू की ओर से मनाली के लिए वापस भेजा गया।
विज्ञापन
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सीमा सड़क संगठन की गाइडलाइन के अनुसार सिस्सू से सोलंगनाला तक सड़क में बर्फ की परत जमने के कारण वाहन चलाना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए पर्यटकों सहित सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। सोलंगनाला से आगे किसी भी वाहन को फिलहाल जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन