फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh excise department notice to four liquor businessman

Himachal News: लाइसेंस फीस न चुकाने पर 4 शराब कारोबारियों को नोटिस

Fri, 10 Nov 2023 11:15 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Nov 2023 11:15 AM IST
सार

नोटिस के माध्यम से शुक्रवार शाम तक फीस जमा करवाने का अंतिम मौका दिया गया है। अगर कारोबारियों ने लाइसेंस फीस जमा नहीं करवाई तो शराब ठेके रद्द करने के आदेश जारी होंगे।

विज्ञापन
Himachal Pradesh excise department notice to four liquor businessman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर प्रदेश के चार शराब कारोबारियों को नोटिस जारी हो गए हैं। सात नवंबर तक लाइसेंस फीस को चुकाने का कारोबारियों को मौका दिया था। इस दौरान तक ऊना, शिमला, मनाली और नूरपुर के कारोबारियों ने लाइसेंस फीस जमा नहीं करवाई। इस पर संज्ञान लेते हुए कर एवं आबकारी विभाग ने नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन


नोटिस के माध्यम से शुक्रवार शाम तक फीस जमा करवाने का अंतिम मौका दिया गया है। अगर कारोबारियों ने लाइसेंस फीस जमा नहीं करवाई तो शराब ठेके रद्द करने के आदेश जारी होंगे। प्रदेश में इस वर्ष खुली बोली के माध्यम से शराब ठेकों की नीलामी हुई है। शराब कारोबारियों ने काफी ऊंची बोली लगाकर ठेके लिए हैं।
विज्ञापन


जिस तर्ज पर शराब की ऊंचे दामों पर नीलामी हुई, उस मुकाबले में कारोबारियों को पैसा प्राप्त नहीं हो रहा है। ऐसे में कुछ कारोबारियों को लाइसेंस फीस चुकाना तक मुश्किल हो गया है। लाइसेंस फीस समय से जमा नहीं होने के चलते सरकार को भी पर्याप्त राजस्व की प्राप्ति नहीं हो रही है। ऐसे में कर एवं आबकारी विभाग ने फीस जमा नहीं करने वाले कारोबारियों को नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed