फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Electricity Board Employees Union Ultimatum till 22nd October

बिजली बोर्ड के एमडी को हटाने की मांग पर अड़े कर्मचारी, दिया अल्टीमेटम

Wed, 16 Oct 2019 05:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Oct 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Electricity Board Employees Union Ultimatum till 22nd October
सांकेतिक तस्वीर

बिजली बोर्ड की कर्मचारी यूनियन ने प्रबंध निदेशक जेपी कालटा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रबंध निदेशक को पद से हटाने की मांग पर अड़ी यूनियन ने सरकार को 22 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम दिया है। मांग अनसुनी होने पर इसी दिन बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस परिसर में विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। 22 अक्तूबर को अगर यूनियन की विभिन्न मांगों को लेकर सरकार ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो कुमार हाउस से लेकर सचिवालय तक प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को राजधानी शिमला में प्रेस वार्ता कर इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने पांच साल का निर्धारित सेवाकाल पूरा होने के बाद भी प्रबंध निदेशक की सेवाएं जारी रहने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि मई 2019 में जेपी कालटा की नियुक्ति के पांच साल पूरे हो चुके हैं। साल 2017 में इनकी 58 वर्ष की आयु पूरी हो चुकी है। ऐसे में बीते पांच महीने से किस आधार पर सरकार ने इन्हें प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया हुआ है।
विज्ञापन



इसे लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने प्रबंध निदेशक पर भ्रष्टाचार करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। अध्यक्ष खरवाड़ा ने कहा कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई करने की जगह प्रबंध निदेशक ने उन्हें पदोन्नति दी है। एमडी की विफलता के चलते फील्ड कर्मचारियों के साथ दुर्घटनाओं के मामले बढ़े हैं। ऊहल परियोजना आज तक शुरू नहीं हो सकी है। नई भर्तियों की फाइल बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि अब प्रबंध निदेशक के साथ यूनियन बैठक नहीं करेगी। बोर्ड के चेयरमैन प्रबोध सक्सेना से ही बातचीत की जाएगी। अगर सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एमडी आफिस बना तबादला गिरोह का अड्डा
इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एमडी का आफिस तबादला गिरोह का अड्डा बन गया है। भारतीय मजदूर संघ से जुड़ा एक सेवानिवृत्त कर्मी एमडी के दफ्तर में बैठकर मुख्यमंत्री की धौंस दिखाकर मनमाने तरीके से कर्मचारियों के तबादले करवाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed