{"_id":"635133c61d802c1ec7694984","slug":"himachal-pradesh-election-2022-women-service-voters-only-2-27-percent-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विस चुनाव: सर्विस वोटरों में महिलाओं की भागीदारी मात्र 2.27 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विस चुनाव: सर्विस वोटरों में महिलाओं की भागीदारी मात्र 2.27 फीसदी
Sat, 22 Oct 2022 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:12 AM IST
सार
दो जिलों में महिला सेवा अर्हता मतदाताओं का आंकड़ा 200 पार है, जबकि एक जिले में 100 के आंकड़े को महिला सेवा अर्हता मतदाताओं ने पार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में सर्विस वोटर्स (सेवा अर्हता मतदाता) में महिलाओं की भागीदारी मात्र 2.27 फीसदी है। प्रदेश में दर्ज 67,532 सेवा अर्हता मतदाताओं में से 1,539 महिलाएं ही पंजीकृत हैं। कांगड़ा में सूबे के कुल सेवा अर्हता मतदाताओं का 32 फीसदी संख्या पंजीकृत है। वहीं प्रदेश में कांगड़ा एकमात्र ऐसा जिला है, जहां पर महिला सेवा अर्हता मतदाताओं का आंकड़ा 500 के पार हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश के दो जिलों में महिला सेवा अर्हता मतदाताओं का आंकड़ा 200 पार है, जबकि एक जिले में 100 के आंकड़े को महिला सेवा अर्हता मतदाताओं ने पार किया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में महिला सर्विस वोटरों का यह आंकड़ा 100 की संख्या को भी पार नहीं कर पाया है। कांगड़ा में जहां सबसे अधिक 21,746 पुरुष और महिला सर्विस वोटर पंजीकृत हैं, वहीं सबसे कम सर्विस वोटरों वाला जिला लाहौल स्पीति है।
विज्ञापन
यहां मात्र 687 सर्विस वोटर पंजीकृत हुए हैं। प्रदेश में सर्विस वोटरों की बात की जाए तो 10 विधानसभा सीटों वाले मंडी जिला 11,864 दूसरे, जबकि पांच विधानसभा सीटों वाले हमीरपुर जिला 8447 सर्विस वोटरों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।
विज्ञापन
किस जिले में कितने सर्विस वोटर
जिला पुरुष महिला
कांगड़ा 2,1240 506
मंडी 1,1632 232
हमीरपुर 8,238 209
ऊना 6,568 167
बिलासपुर 3,943 91
चंबा 3,356 59
सिरमौर 3,189 68
सोलन 2,867 58
शिमला 2,493 98
कुल्लू 1,048 26
किन्नौर 736 21
लाहौल-स्पीति 683 04