{"_id":"6353f1ad47ad4153e86d1e7a","slug":"himachal-pradesh-election-2022-bjp-spokesperson-gaurav-bhatia-statement-on-ticket-to-candidates-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव भाटिया: अगर पिता ने सराहनीय काम किए, बेटा भी ईमानदार और जिताऊ, तो दे सकते हैं टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव भाटिया: अगर पिता ने सराहनीय काम किए, बेटा भी ईमानदार और जिताऊ, तो दे सकते हैं टिकट
Sat, 22 Oct 2022 07:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Oct 2022 07:07 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस का परिवारवाद अलग तरह का है। एक विशेष सरनेम के नेताओं को बार-बार तरजीह दी जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने हिमाचल प्रदेश में भाजपा में भी नेता परिवारों के पांच प्रत्याशियों को टिकट देने पर कहा कि अगर पिता ने सराहनीय काम किए हैं, बेटा भी ईमानदारी से सराहनीय सेवाएं दे रहा है और जिताऊ है तो उसे टिकट दिया जा सकता है। कांग्रेस में तो 24 वर्षों से एक ही परिवार से राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। भाजपा में इस दौरान नौ राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। एक ही परिवार से कोई नहीं रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस का परिवारवाद अलग तरह का है। एक विशेष सरनेम के नेताओं को बार-बार तरजीह दी जा रही है। गौरव भाटिया ने शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि एक तरफ डबल इंजन है तो दूसरी तरफ ट्रबल इंजन है। कांग्रेस ट्रबल इंजन की एक दिशा नहीं है। यह लूट-खसोट पर ही केंद्रित है। देश में आईएसआई मार्क से भी अधिक विश्वसनीयता की कोई गारंटी है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईमानदार नेतृत्व की है। आज हिमाचल प्रदेश में मोदी-जयराम का नाम और काम सबसे बड़ी गारंटी है। भाजपा में यह प्रचलन नहीं है कि टिकट नहीं मिला और मंत्री नहीं बने तो रूठ गए।
विज्ञापन
जो हर परिस्थिति में योग्य हैं और जिताऊ हैं, उन्हीं को ही टिकट दिया जाता है। उन्होंने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के चुनाव नहीं लड़ने पर कहा कि वह लड़ें या नहीं, यह फैसला तो हाईकमान का है। वह हमारे लिए आदर्श हैं। कांग्रेस नेतृत्व हिमाचल में केवल छुट्टी मनाने आता है, इसलिए हिमाचल की जनता ने तय किया है कि यहां कांग्रेस की स्थायी तौर पर छुट्टी करनी है। हिमाचल में कांग्रेस इस बार सिंगल डिजिट में रह जाएगी।
विज्ञापन