{"_id":"636e6c3316d730675742fc00","slug":"himachal-pradesh-election-2022-75-57-percent-voting-in-2017-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 2017 के विधानसभा चुनाव में हुआ था रिकार्ड 75.57 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 2017 के विधानसभा चुनाव में हुआ था रिकार्ड 75.57 प्रतिशत मतदान
Fri, 11 Nov 2022 09:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:08 PM IST
सार
वर्ष 2017 में कुल मत 37,98,176 पड़े थे। इनमें पुरुष मतदाता 18,13,147, महिला मतदाता 19,14,578, थर्ड जेंडर 02 और पोस्टल बैलेट के 70,449 मत थे।
विज्ञापन
EVM
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में रिकार्ड 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग ने इस बार विधानसभा चुनाव में 75 फीसदी से अधिक मतदान कराने का लक्ष्य रखा है। पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य पाने के लिए आयोग की ओर से प्रदेश में एक माह से जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में कुल मत 37,98,176 पड़े थे। इनमें पुरुष मतदाता 18,13,147, महिला मतदाता 19,14,578, थर्ड जेंडर 02 और पोस्टल बैलेट के 70,449 मत थे। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा 49.53 फीसदी, कांग्रेस 42.32 फीसदी, निर्दलीय और अन्य दलों ने 6.34 फीसदी मत प्राप्त किए थे। भाजपा को 44, कांग्रेस को 21, माकपा के एक और निर्दलियों को दो सीटें मिली थी।
विज्ञापन
वर्ष 2012 के चुनाव में मत प्रतिशत 73.5 फीसदी रहा था। 2007 के चुनाव में 71.61, 2003 में 74.51 फीसदी और 1998 में 71.23 फीसदी रहा था। हिमाचल में हर चुनाव में मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। लोकतंत्र के लिए यह अच्छा संकेत है। इस बार भी प्रदेश में अधिक मतदान होने के आसार हैं।
विज्ञापन