{"_id":"5ee4e3087ec364773603d510","slug":"himachal-pradesh-education-minister-suresh-bhardwaj-says-decision-on-opening-school-in-first-week-of-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई के पहले हफ्ते में होगा स्कूल खोलने पर विचार: सुरेश भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई के पहले हफ्ते में होगा स्कूल खोलने पर विचार: सुरेश भारद्वाज
Sat, 13 Jun 2020 08:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Jun 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में शिक्षण संस्थान खोलने में कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। केंद्र सरकार ने जुलाई के पहले हफ्ते में स्कूलों को खोलने पर विचार करने की बात कही है। इसको लेकर अभिभावकों, शिक्षकों और प्रिंसिपलों से बात की जाएगी। सभी हितधारकों से सुझाव लेने के बाद सरकार स्कूल खोलने को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने बताया कि केंद्र की गाइडलाइन आने के बाद प्रदेश सरकारें अपने स्तर पर फैसला लेंगी। हिमाचल में अभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू हुआ है। इसका लाभ भी दस से पंद्रह फीसदी लोग ही उठा रहे हैं। लोग कोरोना को लेकर जागरूक हुए हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूलों में बुलाना अभी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन स्कूलों में गर्मियों और बरसात की छुट्टियां दी गई हैं। शीतकालीन स्कूलों की आगे आने वाली छुट्टियों में कमी करने को लेकर बाद में फैसला लिया जाएगा। बताया कि कॉलेज और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। जुलाई में परीक्षाएं लेकर अगस्त में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की योजना है। सितंबर से कॉलेजों और विवि में नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन