{"_id":"655df63787aa83962402bc81","slug":"himachal-pradesh-education-board-announces-tet-dates-see-complete-schedule-here-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने घोषित की टेट की तिथियां, यहां देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने घोषित की टेट की तिथियां, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Wed, 22 Nov 2023 06:10 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Nov 2023 06:10 PM IST
सार
बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर प्रदेश भर में बनाए केंद्रों में 26 नवंबर रविवार को सुबह के सत्र में जेबीटी और शाम के सत्र में शास्त्री परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश भर में होने टेट परीक्षाओं को लेकर तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर प्रदेश भर में बनाए केंद्रों में 26 नवंबर रविवार को सुबह के सत्र में जेबीटी और शाम के सत्र में शास्त्री परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सोमवार सुबह के सत्र में टीजीटी नॉन-मेडिकल और शाम के सत्र में भाषा अध्यापकों की टेट परीक्षा होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थी बुधवार से ही बोर्ड की बेवसाइट पर आना आवेदन नंबर और जन्म की तिथि अपलोड कर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी कार्यालय के फोन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा तारीख समय परीक्षार्थियों की संख्या केंद्रों की संख्या
विज्ञापन
जेबीटी टेट 26 नवंबर सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे 7936 52
शास्त्री टेट 26 नवंबर दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे 2176 40
टीजीटी नॉन मेडिकल 27 नवंबर सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे 7929 60
भाषा अध्यापक टेट 27 नवंबर दोपहर दो से साढ़े चार बजे 3297 38