फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal pradesh congress adhyaksh Kuldeep rathore Visit Nigulsari Kinnaur Himachal Prdaesh

कुलदीप राठौर बोले- जहां बस गिरी थी, वहीं फेंक दिया हाईवे पर गिरा मलबा

Sat, 14 Aug 2021 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 14 Aug 2021 05:53 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कहीं न कहीं प्रशासन से बड़ी चूक हुई है। राठौर ने कहा कि वह इस दुर्घटना पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं, लेकिन अगर समय पर मशीनरी पहुंच गई होती तो कुछ और लोगों की जान बच सकती थी।

विज्ञापन
Himachal pradesh congress adhyaksh Kuldeep rathore Visit Nigulsari Kinnaur Himachal Prdaesh
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि किन्नौर जिले के निगुलसरी में जहां बस गिरी थी, वहीं हाईवे पर गिरा मलबा फेंक दिया गया। इससे नीचे मलबे में दबे लोगों के बचने की संभावना कम हो गई। प्रेस वार्ता के दौरान राठौर ने कहा कि इस भयावह हादसे के दौरान प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोपहर 12 बजे दुर्घटना हुई, लेकिन रामपुर प्रशासन और एनएच प्राधिकरण की ओर से शाम पांच बजे तक कोई मशीनरी न पहुंचाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


कहीं न कहीं प्रशासन से बड़ी चूक हुई है। उन्होंने कहा कि वह इस दुर्घटना पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं, लेकिन अगर समय पर मशीनरी पहुंच गई होती तो कुछ और लोगों की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीम, आईटीबीपी, आपदा प्रबंधन दल, भारतीय सेना और अन्य बचाव दल दिन-रात एक कर मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे हैं। सरकार ने घायलों को पांच हजार और मृतकों के परिजनों को 20 हजार रुपये की राहत राशि दी है।
विज्ञापन


यह बहुत कम है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को पूरी तरह से मदद की जाए। हादसे में जान गंवाने वालों में अगर किसी परिवार में कोई सदस्य कमाने वाला न हो तो उनके परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। आने वाले समय में वैज्ञानिक तरीके से सड़कों का निर्माण किया जाए। उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान देखा कि लोगों में कांग्रेस के प्रति काफी उत्साह है। मुख्यमंत्री अपने जिले में ही विकास का कोई काम नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed