{"_id":"61056a408ebc3e2ad14fe6e6","slug":"himachal-pradesh-cm-jairam-thakur-visit-flood-hit-areas-in-lahaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ने लाहौल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ने लाहौल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया
Sat, 31 Jul 2021 08:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 31 Jul 2021 08:51 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पानी के बहाव में बह गए मीन सिंह बहादुर की पत्नी से भी बातचीत की और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लाहौल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लाहौल-स्पीति जिला के उदयपुर उपमंडल के अंतर्गत 27 जुलाई को तोजिंग नाला में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए रविवार को इस क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से बातचीत की। उदयपुर क्षेत्र की पट्टन घाटी में फंसे लोगों में कुछ पर्यटक और स्थानीय लोग शामिल हैं, जिनमें से 178 को शनिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 37 लोग जाहलमा, 14 लोग फूडा और 15 शांशा में फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री शांशा नाला पहुंचे जहां बाढ़ के कारण सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है और कई पुलों को क्षति पहुंची है। सीएम ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से पुल के शीघ्र पुनर्निर्माण के संबंध में चर्चा की। बीआरओ के अधिकारियों ने उन्हें अवगत करवाया कि पुल निर्माण के लिए मशीनरी तैनात की दी गई है और पानी का बहाव कम होते ही इसके निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उदयपुर क्षेत्र की पट्टन घाटी से सुरक्षित बचाए गए लोगों से मिले और उनका कुशलक्षेम जाना। तोजिंग नाला में बहे दस लोगों में से सात के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि बाकी तीन लोगों को ढूंढने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने पानी के बहाव में बह गए एक व्यक्ति मीन सिंह बहादुर की पत्नी से भी बातचीत की और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पानी में बहे लोगों की तलाश में आईटीबीपी ने सराहनीय कार्य किया है और बाकी लोगों को ढूंढने के लिए भी प्रयास युद्ध स्तर पर जारी हैं। मुख्यमंत्री ने बाद में किरटिंग में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ चर्चा की और उन्हें बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। सीएम ने मुख्य सड़क मार्ग की बहाली तक वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने के लिए भी कहा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी के भोजन और ठहरने की उचित व्यवस्था की है जिसमें स्थानीय लोग भी अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं। प्रभावित लोगों को फौरी राहत प्रदान की गई है और बीआरओ भी उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करेगा। जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा और जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य व वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।