फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh central university Degree with holographic strip and bar code

केंद्रीय विवि का दावा: नोट की तरह सुरक्षित होगी सीयू हिमाचल की डिग्री, देश में पहली बार मिलेंगे ऐसे सर्टिफिकेट

Fri, 16 Jun 2023 01:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Jun 2023 01:01 PM IST
सार

यह डिग्री वाटर प्रूफ होगी। इसे लैमिनेशन करवाने की जरूरत भी नहीं होगी, डिग्री में बार कोड स्कैनर भी होगा। किसी भी मोबाइल से इसको स्कैन कर विद्यार्थी की पूरी डिटेल सामने आ जाएगी

विज्ञापन
himachal pradesh central university Degree with holographic strip and bar code
केंद्रीय विश्वविद्यालय डिग्री सर्टिफिकेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) हिमाचल अपने अगले दीक्षांत समारोह में पासआउट होने वाले विद्यार्थियों को नोट (करेंसी) की तरह सुरक्षा से लैस डिग्री देगा। सीयू की इस डिग्री में होलोग्राफिक स्ट्रिप वाली नई तकनीक होगी। यह तकनीक नोट में होती है। सीयू का दावा है कि विद्यार्थियों को मिलने वाले सर्टिफिकेट में ऐसी तकनीक अपनाने वाला वह भारत का पहला शैक्षणिक संस्थान होगा।

विज्ञापन


इसमें होलोग्राफिक स्ट्रिप की वजह से कोई भी छात्र फर्जी डिग्री नहीं बना पाएगा। ऑनलाइन फ्रॉड की गुंजाइश शून्य के बराबर हो जाएगी। अगर कोई डिग्री से छेड़छाड़ करना चाहेगा तो सर्टिफिकेट में लगी होलोग्राफिक स्ट्रिप न तो कॉपी होगी और न स्कैन। किसी ने ऐसा करने की कोशिश की तो कंप्यूटर पर लिखा आएगा कि यह डिग्री कॉपी की गई है।  सीयू की डिग्री का फर्जी सर्टिफिकेट किसी भी सूरत में नहीं बन पाएगा।  
विज्ञापन


होलोग्राफिक स्ट्रिप वाली में कई नैनो फीचर्स दिए गए हैं। डिग्री के बीच में केंद्रीय विवि का लोगो तो होगा ही इसके अलावा हर जगह छोटे-छोटे शब्दों में सीयूएचपी लिखा होगा। नैनो फीचर्स टॉर्च या लैंस ही दिख पाएंगे। आधुनिक फीचर्स की वजह से इस डिग्री को सिर्फ केंद्रीय विश्वविद्यालय ही सत्यापित कर पाएगा। नौकरी के लिए फ्रॉड डिग्रियां नहीं बन पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 के बाद पासआउट विद्यार्थियों को मिलेगी नई डिग्री : वीसी
सीयू के वीसी प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि जब अगला दीक्षांत समारोह होगा, तब शैक्षणिक सत्र 2019 के बाद के सब छात्रों को होलोग्राफिक स्ट्रिप वाली डिग्रियां मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed