{"_id":"63025e1d378de155646ac1ad","slug":"himachal-pradesh-cabinet-meeting-in-22-august-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Cabinet: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, एरियर देने पर हो सकता है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Cabinet: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, एरियर देने पर हो सकता है फैसला
Mon, 22 Aug 2022 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:35 AM IST
सार
राज्य मंत्रिमंडल में एसएमसी शिक्षकों को मेडिकल और कै जुअल लीव देने का एजेंडा भी जा सकता है। सीएम इस बारे में भी पहले ही एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को तीन बजे होगी। इसमें सरकारी कर्मचारियों को नए वेतनमान का एरियर देने के बारे मेें फैसला हो सकता है। कर्मचारियों को एरियर की पहली किस्त दी जानी है। इसके लिए सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये का प्रबंध कर लिया है। सीएम जयराम ठाकुर इसकी 15 अगस्त को घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन
अब कैबिनेट इसके फार्मूले को तय करेगी कि इसे कैसे देना है। राज्य मंत्रिमंडल में एसएमसी शिक्षकों को मेडिकल और कै जुअल लीव देने का एजेंडा भी जा सकता है। सीएम इस बारे में भी पहले ही एलान कर चुके हैं। कई शिक्षण, स्वास्थ्य और अन्य संस्थानों को स्तरोन्नत करने का मामला भी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जा सकता है।
विज्ञापन