फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Bjp Pradesh Karya Samiti Baithak Mission Repeat Strategy In Paonta Sahib In Sirmaur

कार्यसमिति की बैठक में भाजपा ने लिया मिशन रिपीट का संकल्प

Sun, 15 Mar 2020 07:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Mar 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Bjp Pradesh Karya Samiti Baithak Mission Repeat Strategy In Paonta Sahib In Sirmaur
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल भाजपा की नवगठित कार्यसमिति की पहली दो दिवसीय बैठक गुरु की नगरी पांवटा साहिब के बातामंडी स्थित एवीएन रिजॉर्ट में रविवार को शुरू हुई। पार्टी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में बैठक के पहले दिन राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा के उपरांत केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्य और उपलब्धियों को चुनावी हथियार बनाते हुए प्रदेश में मिशन रिपीट का संकल्प लिया गया। वहीं विश्व में महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस कोडिन -19 से बचाव के लिए नमस्ते का नारा भी दिया गया।

विज्ञापन


पहले सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने की। पार्टी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा ने पिछले तीन सालों में राजनीतिक ऊंचाइयां छूई हैं। पिछले दो लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चारों सीटें जीतीं। 2019 में लोकसभा चुनाव में सभी 68 विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल कर नया इतिहास रचा। राज्य में 1990 से यह प्रथा चली आ रही है कि प्रदेश में एक बार भाजपा तो एक बार कांग्रेस की सरकार बनती रही है, लेकिन इस बार यह मिथक टूटेगा और एक बार पुन: प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी।

विज्ञापन

Himachal Pradesh Bjp Pradesh Karya Samiti Baithak Mission Repeat Strategy In Paonta Sahib In Sirmaur

पहले सत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती और संगठन मंत्री पवन राणा को बधाई दी, जिनके कार्यकाल में संगठन ने बूथ स्तर का कार्य खड़ा किया। राजनीति प्रस्ताव में केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को मिली विशेष आर्थिक मदद, पैकेज और विभिन्न योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

तीन तलाक, किसान समृद्धि योजना, वित्त आयोग में सहायता और अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ट्रस्ट बनाकर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने आदि पर आभार जताया। हिमाचल में रेलवे के विस्तार की भी प्रशंसा की। स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों को वायरस से बचाव के लिए एहतियातन बंद करने का फैसला लेने वाली भाजपा सरकार इस बैठक में भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। 

Himachal Pradesh Bjp Pradesh Karya Samiti Baithak Mission Repeat Strategy In Paonta Sahib In Sirmaur

नमस्ते में है दम....नारे के साथ भाजपा ने हाथ नहीं मिलाने का संदेश दिया। बैठक स्थल पर मुख्य द्वार पर ही नमस्ते में है दम.. नारों से लिखे दो फ्लैक्स लगाए हैं। बैठक में जाने वाले सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को सैनिटाइजर दिए जा रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजीकरण बूथ पर अपना पंजीकरण करवाया।

सैनिटाइजर बैग से निकाला और सर्वप्रथम अपने हाथों को स्वच्छ कर भीतर प्रवेश किया। हालांकि, कुछ नेताओं इसे नजरअंदाज किया। पत्रकारों से बिंदल ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक बड़ा आयोजन नहीं है। इसमें 230 उपस्थिति ही दर्ज हुई है। कहा, प्रभु की कृपा है कि प्रदेश में कोरोना का कोई मामला पॉजीटिव नहीं है।

विज्ञापन

यूपीए ने ऋण देकर बिगाड़ी बैंकों की स्थिति : अनुराग

भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने वर्ष 2014 में काले धन को रोकने व नोटबंदी जैसे साहसिक निर्णय लिए। देश में आजादी से लेकर वर्ष 2009 तक बैंकों ने 18 लाख करोड़ के कर्ज दिए थे। यूपीए सरकार ने अगले 5 वर्षों में 34 लाख करोड़ के कर्ज देकर कुल 52 लाख करोड़ के कर्ज वितरित कर बैंकों की वित्तीय स्थिति को खराब करने का काम किया है। 

मोदी सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा बैंकों की स्थिति को सबल करने के लिए ऋण अदायगी के लिए दिवालिया कानून लाया है। इसके लागू होने से रिकवरी में कम समय लगता है। अब तक 4.80 लाख करोड़ की बैंकों को अदायगी हुई है और जो लोग ऋण अदा किए बिना देश से भागे हैं, उनकी धर पकड़ के लिए भी नियम लाया गया है। उनकी संपत्ति को जब्त करने का प्रावधान भी किया गया है। 

देश में जीएसटी लाकर एक राष्ट्र, एक कर की नियमावली को लागू कर टैक्स प्रणाली को सरल किया गया है। वर्तमान समय में बैंकों के मर्ज होने से इस समय 12 बैंक मुनाफे में हैं और आगामी महीनों में 2 और बैंक मुनाफे की ओर बढ़ रहे हैं। अनुराग ने बताया कि मोदी सरकार के समय विदेशी निवेश बढ़ा है और राजकोषी घाटा कम हुआ है। औसतन राष्ट्रीय जीडीपी 5 फीसदी हुई है।

बैठक में नहीं पहुंचे शांता-धूमल

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पूरी हिमाचल सरकार ने पांवटा में डेरा जमा लिया है। मुख्यमंत्री, समस्त मंत्री और विधायक यहां आगामी रणनीति बनाने को होमवर्क कर रहे हैं। केंद्र से वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद भी गुरु की नगरी में हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश की राजनीति के दो पुरोधाओं को नजरें ढूंढती रहीं।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल नहीं पहुंच सके। दोनों वरिष्ठ नेताओं की गैर मौजूदगी पांवटा साहिब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। जबकि, सांसद किशन कपूर भी बैठक में नहीं दिखे।

बैठक के पहले दिन केंद्र से वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी यहां पहुंचे। जबकि , दूसरे दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत यहां पहले सत्र में अपना संबोधन देंगे। लेकिन, पहले ही दिन पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल का बैठक से किनारा रहा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वरिष्ठ नेता शांता कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पूर्व सूचना के अनुसार बैठक में उपस्थित नहीं हैं। शांता कुमार हाल ही में नाहन दौरे पर आए थे।

उन्होंने स्वयं को सफर से दूर रखा है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल अस्वस्थ चल रहे हैं। दिल्ली में चेकअप के पश्चात सोमवार को वह समीरपुर लौट रहे हैं। लिहाजा, वह बैठक में उपस्थित नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed