{"_id":"5e50cfa98ebc3ef3923e2e7f","slug":"himachal-pradesh-bjp-leaders-challenged-aimim-leader-waris-pathan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के नेताओं ने वारिस पठान से कहा- हिम्मत है तो सामने आओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के नेताओं ने वारिस पठान से कहा- हिम्मत है तो सामने आओ
Sat, 22 Feb 2020 12:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
वारिस पठान
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता वारिस पठान के पंद्रह करोड़ सौ पर भारी वाले बयान पर हिमाचल में सोशल मीडिया वार छिड़ गई है। कई नेताओं ने ट्वीट और फेसबुक पोस्ट कर वारिस से पूछा है कि हिम्मत है तो एक पर एक ही सामना कर लें तो उनकी गलतफहमी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
कुछ नेताओं ने तो यह भी पूछा है कि वह बताएं कहां आना है। प्रदेश भाजपा से जुड़े कई नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वारिस पठान को टैग कर चुनौती दी है। भाजपा की एक महिला नेता ने खुद को शेरनी की संज्ञा देते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं की आड़ में राजनीति कर रहे हैं वह शेर नहीं हो सकते।
विज्ञापन
एक अन्य भाजपा नेता ने भी जगह बताने की चुनौती दी है। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि ऐसे नेता ही देश की राजनीति को धार्मिक मोड़ देकर अपनी सियासी रोटियां सेंकने का काम करते हैं। ऐसे नेताओं को जनता को भी नकार देना चाहिए ताकि उनकी ऐसी भड़काऊ बातों का कोई असर न पड़े।
विज्ञापन