फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh bags two awards in Outlook Traveller Awards 2023

Himachal News: आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 में हिमाचल को दो पुरस्कार, स्पीति सर्वश्रेष्ठ ईको पर्यटन गंतव्य

Sat, 09 Dec 2023 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Dec 2023 06:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सभी मौसमों के लिए उपयुक्त पर्यटन गंतव्य है। यहां की पहाड़ियां, बर्फ से ढकी घाटियां, हरा-भरा वन क्षेत्र, जल निकाय और शानदार होम-स्टे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

विज्ञापन
Himachal Pradesh bags two awards in Outlook Traveller Awards 2023
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 में हिमाचल को दो पुरस्कार मिले हैं। कांगड़ा जिले के बीड़-बिलिंग को सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटक गंतव्य के लिए गोल्डन कैटेगरी अवार्ड और लाहौल-स्पीति जिले के स्पीति को सर्वश्रेष्ठ ईको-पर्यटन गंतव्य के लिए गोल्डन कैटेगरी अवार्ड मिला है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने ये पुरस्कार प्राप्त किए। समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।

विज्ञापन


इस अवसर पर सुक्खू ने निवेशकों से हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र में उदारतापूर्वक निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति की सुविधा दे रही है। हिमाचल सभी मौसमों के लिए उपयुक्त पर्यटन गंतव्य है। यहां की पहाड़ियां, बर्फ से ढकी घाटियां, हरा-भरा वन क्षेत्र, जल निकाय और शानदार होम-स्टे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटकों के यात्रा अनुभव को शानदार बनाने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही हैं।
विज्ञापन


शहरों के साथ अनछुए ग्रामीण क्षेत्रों में ठहरने के लिए शानदार होम-स्टे विकसित किए जा रहे हैं ताकि पर्यटक करीब से यहां के जन-जीवन व वादियों को निहार सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हवाई सेवा में सुधार के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के साथ-साथ सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। सरकार प्रतिवर्ष लगभग 5 करोड़ पर्यटकों का आगमन सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आउटलुक ट्रैवलर की प्रकाशक मीनाक्षी मेहता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर आउटलुक ग्रुप के सीईओ इंद्रनील राय, गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, ओएसडी केएस बांशटू, पत्रिका की संपादक आनंदिता घोष भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed