फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh army jawans will now go to training center first list released

सेना में भर्ती हुए युवा अब जाएंगे ट्रेनिंग सेंटर, पहली सूची जारी

Sat, 13 Jun 2020 08:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Jun 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh army jawans will now go to training center first list released
फाइल फोटो

सेना में भर्ती हुए युवा जल्द ट्रेनिंग पर जा सकेंगे। सेना ने इनके जाने की तारीखें तय कर दी हैं। कृषि विवि पालमपुर में 19 जनवरी को लिखित परीक्षा और चयन होने के बाद युवक कोरोना के चलते अब तक घर में बैठे हैं। इन्हें मार्च में ट्रेनिंग पर जाना था। अब सेना की ओर से जारी शेड्यूल में अलग-अलग रोलनंबरों की तारीख और उनके ट्रेनिंग सेंटर तय कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर निदेशक कर्नल संदीप सरोही ने कहा कि 18 जून को जम्मू-कश्मीर राइफल सेंटर जबलपुर, सोल्जर जनरल ड्यूटी रोल नंबर 2019 से 2271, 20 जून को बीईजी सेंटर रुड़की, सोल्जर क्लर्क/एसकेटी रोलनंबर 47011 से 47206, सोल्जर ट्रेडमैन (दसवीं पास) रोलनंबर 54501 व आठवीं पास रोलनंबर 53624, 23 जून को जम्मू-कश्मीर राइफल सेंटर जबलपुर, सोल्जर जनरल ड्यूटी रोलनंबर 2272 से 2579, 25 जून को इसी सेंटर के सोल्जर जनरल ड्यूटी रोलनंबर 2582 से 2888 तक युवक अपने ट्रेनिंग सेंटर जाएंगे।
विज्ञापन


27 जून जम्मू-कश्मीर राइफल सेंटर जबलपुर सोल्जर जनरल ड्यूटी रोलनंबर 2900 से 3171 तक, सोल्जर ट्रेडमैन (दसवीं पास) रोलनंबर 54677 व रेजिमेंटल सेंटर कांपटी रोलनंबर 1020 से 2512 तक ट्रेनिंग सेंटर भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवकों को तय तारीखों के मुताबिक सुबह छह बजे भर्ती कार्यालय पालमपुर में मूल प्रमाणपत्रों सहित आना होगा। इसी दिन शाम पांच बजे इन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। बचे हुए युवाओं की सूची जल्द जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed