{"_id":"63fde1ffb037b0c5240eb563","slug":"himachal-pradesh-army-jawan-martyred-in-pulwama-encounter-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: पुलवामा के अवंतीपोरा में आतंकी मुठभेड़, हिमाचल प्रदेश का जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: पुलवामा के अवंतीपोरा में आतंकी मुठभेड़, हिमाचल प्रदेश का जवान शहीद
Tue, 28 Feb 2023 10:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, श्रीनगर/ज्यूरी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, श्रीनगर/ज्यूरी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 28 Feb 2023 10:59 PM IST
सार
शहीद जवान पवन (28) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की पंचायत किन्नू के पिथ्वी गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
सिपाही पवन कुमार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलवामा ज़िले के पदगामपोरा में 12 घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलोंं ने कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या की साजिश में शामिल आतंकी आकिब मुश्ताक़ भट व एजाज अहमद भट को मार गिराया। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। शहीद जवान पवन (28) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की पंचायत किन्नू के पिथ्वी गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
दहशतगर्दों के पास से बड़ी संख्या में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है। मारा गया एक आतंकी आकिब हिजबुल मुजाहिदीन और टीआरएफ से जुड़ा था। शहीद पवन के पार्थिव शरीर को श्रीनगर से बुधवार को शिमला और उसके बाद पैतृक गांव पिथ्वी लाया जाएगा। यहीं उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पवन अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे, जबकि उनकी बहन का ज्यूरी बधाल में विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
उनके पिता शिशुपाल लोक निर्माण विभाग में चालक हैं, माता भजन दासी गृहिणी हैं। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि शहीद का शव बुधवार को हवाई जहाज से शिमला और इसके बाद वहां से उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा। वहीं, डीआईजी रईस भट ने बताया कि आकिब व अन्य आतंकियों के पदगामपोरा में छिपने की सूचना थी। पुलिस ने सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ सोमवार रात अभियान चलाया। आिकब को मस्जिद की बाहरी सीढ़ियों पर मार गिराया।
विज्ञापन
भारी मात्रा में हथियार बरामद
आतंकियों के पास से 1-1 एके-47 व एके-74 राइफल, 1 पिस्तौल, 3 ग्रेनेड, 2 पाउच, 5 एके मैगज़ीन, 2 पिस्तौल मैगज़ीन, 103 एके, 20 पिस्तौल की गोलियां और 2 आधार कार्ड समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।