फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh all schools registration under Vidyanjali project

हिमाचल: विद्यांजलि प्रोजेक्ट में पंजीकृत होंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Mon, 29 Nov 2021 03:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 Nov 2021 03:01 AM IST
सार

परियोजना के जिला नोडल अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि अब सभी स्कूलों को विद्यांजलि प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। पहले यह प्रोजेक्ट पायलट रूप में चलाया गया था। इसमें हर जिले से 100-100 स्कूलों का चयन किया गया था।

विज्ञापन
himachal pradesh all schools registration under Vidyanjali  project
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब प्रदेश के सभी स्कूलों को विद्यांजलि प्रोजेक्ट के तहत पंजीकृत किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को आदेश दे दिए हैं। सभी जिलों के स्कूल तीन दिसंबर तक इस प्रोजेक्ट के तहत पंजीकृत होने हैं। पहले प्रदेश में यह प्रोजेक्ट पायलट रूप में लागू किया था। इसमें सभी जिलों के 100-100 स्कूल चयनित किए गए थे। अब पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर विद्यांजलि प्रोजेक्ट प्रदेश के सभी स्कूलों में चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में दिवाली पर यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया। इसके तहत स्कूलों में स्वयंसेवियों की सेवाएं ली जाएंगी। प्रोजेक्ट के तहत पहला शिक्षण कला और शिल्प, योग, खेल, संस्कृति, स्थानीय भाषाओं को पढ़ाना, व्यावसायिक कौशल, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग नशीली दवाओं के खतरे पर माता-पिता और छात्र परामर्श, अन्य सामाजिक मुद्दे स्कूल के कार्यक्रमों, शिविरों, प्रशिक्षकों का प्रायोजन स्वास्थ्य और सुरक्षा पहल आदि में सहयोग करना है।
विज्ञापन


दूसरा स्वयंसेवी संपत्ति, सामग्री, उपकरण का योगदान बुनियादी नागरिक बुनियादी ढांचा, बुनियादी विद्युत अवसंरचना, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर सह-पाठयक्रम गतिविधियों और खेल के लिए उपकरण, कक्षा की जरूरतें व रखरखाव की मरम्मत आदि दान देकर भी योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक स्कूलों को स्वयंसेवियों का पंजीकरण नहीं करना है। इस परियोजना के जिला नोडल अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि अब सभी स्कूलों को विद्यांजलि प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। पहले यह प्रोजेक्ट पायलट रूप में चलाया गया था। इसमें हर जिले से 100-100 स्कूलों का चयन किया गया था। अब सभी स्कूलों को इसमें पंजीकृत होना है। जिले में 750 स्कूल हैं और सभी को आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed