फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal power minister sukhram chaudhary corona positive contacts with bjp leaders

सुखराम के संपर्क में आए हैं राज्यपाल, सीएम, मंत्री और सभी भाजपा विधायक

Fri, 07 Aug 2020 03:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Aug 2020 03:56 AM IST
विज्ञापन
himachal power minister sukhram chaudhary corona positive contacts with bjp leaders
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी 30 जुलाई और उसके बाद से कई बड़ी हस्तियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं, आम लोगों से मिले हैं। उनके पॉजिटिव आने के बाद सीएम जयराम, मंत्रियों व सभी भाजपा विधायकों के अलावा कई नेताओं और लोगों के संपर्क में आने का खतरा बढ़ गया है। चौधरी ने खुद लोगों से अपील की है कि वे अगर उनके संपर्क में आए हैं तो क्वारंटीन हो जाएं। चौधरी के अलावा उनकी दो बेटियां और पीएसओ भी पॉजिटिव आया है। 

विज्ञापन


सुखराम चौधरी 30 जुलाई को राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कैबिनेट की बैठक और उसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए थे। शपथ के बाद वह पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, नवनियुक्त अन्य दो मंत्रियों राकेश पठानिया और राजेंद्र गर्ग के साथ ही मंच पर बैठे। ऐसे में पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में कई बड़ी हस्तियों के संक्रमित होने की आशंका है। 31 जुलाई को चौधरी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ नाहन गए।

विज्ञापन

himachal power minister sukhram chaudhary corona positive contacts with bjp leaders
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष एवं शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर साथ रहे। जगह-जगह हुए स्वागत में विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप भी मौजूद रहीं। सोलन जिले में हुए स्वागत समारोह के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और ऊर्जा मंत्री का नैनाटिक्कर, सराहां और नाहन में जोरदार स्वागत हुआ।

उधर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि वह भी पांवटा दौरे के दौरान उनके साथ थे। शुक्रवार को वह अपना कोविड टेस्ट करवाएंगे। फिलहाल वह घर पर ही हैं। जबकि खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने भी स्वयं को क्वारंटीन कर लिया है। इसके अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने उनका स्वागत किया। एक अगस्त को सुखराम चौधरी पांवटा साहिब पहुंचे।

वहां भी उनके जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम हुए। इसके बाद पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर कच्ची ढांक में सड़क धंसने के कारण सड़क बंद हो गई थी। वह मौके का जायजा लेने भी पहुंचे। लोनिवि के कई अधिकारी इस दौरान उनके साथ रहे। इससे पहले उनका कोलर, धौलाकुआं, माजरा, पुरवाला, पांवटा में जोरदार स्वागत हुआ। नाहन के सर्किट हाऊस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जहां प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed