फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police will solve criminal case like new york police: DGP Sanjay Kundu

DGP Sanjay Kundu: न्यूयार्क पुलिस की तर्ज पर हिमाचल में सुलझाए जाएंगे आपराधिक मामले

Mon, 02 Jan 2023 09:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Jan 2023 09:37 PM IST
सार

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि अमेरिका की न्यूयार्क पुलिस की कार्यशैली और खुफिया तंत्र को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बेहद मजबूत माना जाता है।  

विज्ञापन
himachal police will solve criminal case like new york police: DGP Sanjay Kundu
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश पुलिस अब न्यूयार्क की तर्ज पर आपराधिक मामलों को सुलझाएगी। राज्य में शांति व कानून व्यवस्था और तेजी से बनाए रखने के लिए हिमाचल पुलिस न्यूयार्क पुलिस की कार्यशैली और तकनीकी पर भी काम करेगी। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की न्यूयार्क पुलिस की कार्यशैली और खुफिया तंत्र को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बेहद मजबूत माना जाता है।  

विज्ञापन


सोमवार को शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हिमाचल पुलिस ने वर्ष 2023 के लिए अपना प्लान तैयार किया है। इस साल मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के साथ महिलाओं के खिलाफ  होने वाले अपराधों, कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध सबसे बड़ी चुनौती के रूप में उभर रहा है, हिमाचल पुलिस विशेष रूप से इस पर ध्यान देगी।
विज्ञापन


इसको लेकर पुलिस के 20 हजार जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 पुलिस के लिए उपलब्धियों भरा रहा है। आपराधिक दर में गिरावट लाने के साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी के धंधे पर नकेल कसी गई और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में न्याय दिलाया गया। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में प्रदेश पुलिस ने शानदार काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉर्डर पर सख्ती बरतेगी पुलिस
डीजीपी ने कहा कि हिमाचल पुलिस प्रदेश की सीमा पर और ज्यादा चौकसी व सख्ती से काम करेगी। बाहरी राज्यों से नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए विशेष कार्ययोजना के साथ काम किया जाएगा। 

हर साल होती है लगभग 20 हजार एफआईआर
- 2,973 कैदी हिमाचल की जेलों में हैं। 933 को सजा हो चुकी है, 2040 अंडर ट्रायल हैं।
- महिला अपराधों के मामलों में 44.3 फीसदी दोषियों को सजा हो चुकी है।
- एनडीपीएस एक्ट में 41.9 फीसदी दोषियों को सजा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed