{"_id":"63fcb0a24c2583accc06b317","slug":"himachal-police-tops-in-the-country-in-crime-and-criminal-tracking-network-progress-ranking-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCTNS Pragati Ranking: सीसीटीएनएस प्रगति रैंकिंग में हिमाचल पुलिस को देशभर में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CCTNS Pragati Ranking: सीसीटीएनएस प्रगति रैंकिंग में हिमाचल पुलिस को देशभर में पहला स्थान
Mon, 27 Feb 2023 09:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Feb 2023 09:03 PM IST
सार
प्रदेश पुलिस ने सभी राज्यों को पछाड़ते हुए अखिल भारतीय स्तर पर जारी नवीनतम अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क(सीसीटीएनएस) प्रगति रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
डीजीपी संजय कुंडू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सभी राज्यों को पछाड़ते हुए अखिल भारतीय स्तर पर नवीनतम अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क (सीसीटीएनएस) प्रगति रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग जनवरी 2023 के लिए जारी की गई है। हिमाचल पुलिस ने अखिल भारतीय सीसीटीएनएस रैंकिंग में अब तक हावी रहे कई राज्यों से आगे बढ़कर प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि यह सीसीटीएनएस परियोजना कार्यान्वयन में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों के सक्षम मार्गदर्शन के तहत एससीआरबी में सभी फील्ड स्तर के पुलिस अधिकारियों और राज्य स्तरीय सीसीटीएनएस टीम के समर्पित और संयुक्त प्रयासों से संभव हुआ है। यह प्रणाली डिजिटल तरीके से अपराधियों की ट्रैकिंग और पुलिस जांच को अपनाने से संबंधित है।
विज्ञापन
इससे पहले भी मिले अवार्ड
सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के सफल कार्यान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश ने सभी मापदंडों को पूरा किया है। पहाड़ी और उत्तर-पूर्वी राज्यों की श्रेणी में सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट में हिमाचल प्रदेश पुलिस पहले लगातार तीन वर्षों 2020, 2021 और 2022 तक पहले स्थान पर रही है। इसके लिए हिमाचल पुलिस को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
राज्य प्राप्त अंक (फीसदी) रैंक
हिमाचल प्रदेश 99.77 पहला
उत्तर प्रदेश 99.01 दूसरा
गुजरात 97.08 तीसरा
दिल्ली 96.72 चौथा
हरियाणा 96.40 पांचवां