फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police special campaign for challan of overspeed tourist vehicles

तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ पुलिस ने छेड़ा चालान का अभियान

Mon, 21 Dec 2020 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Dec 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
himachal police special campaign for challan of overspeed tourist vehicles
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल आने वाले पर्यटकों को चालान चिट की यादगार के साथ हिमाचल से रुखसत होना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए है कि हादसों में कमी लाकर लोगों की जान बचाने की मुहिम में जुटी हिमाचल पुलिस ने मैदानी या समतल इलाकों में तेज रफ्तार से फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने जगह जगह रफ्तार की अधिकतम सीमा तोड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए टीमें गठित कर दी हैं। सोलन से लेकर ऊना, बिलासपुर तक में पुलिस की टीमें सड़क किनारे खड़ी रहती हैं और तेज रफ्तार चल रहे वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि चालान सिर्फ उन्हीं के हो रहे हैं जो नियमों को तोड़कर वाहनों को तेज रफ्तार में दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


देश में हर एक हजार में जहां औसतन आठ लोगों की सड़क हादसों में मौत होती है। वहीं, हिमाचल में हादसों में मौत का आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। प्रदेश में प्रति हजार में 11 लोग जान गंवाते है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए ही रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग तय रफ्तार से ज्यादा तेजी से चल रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई होनी स्वाभाविक है। कहा कि पुलिस मुख्यालय लगातार तेजरफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ  कार्रवाई की समीक्षा भी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed