{"_id":"629c9da0e815fa7c9d15c328","slug":"himachal-police-raid-in-rave-party-in-pulga-parvati-valley-manikaran-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rave party in Kullu Himachal: मणिकर्ण में देर रात जंगल में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rave party in Kullu Himachal: मणिकर्ण में देर रात जंगल में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश, दो गिरफ्तार
Sun, 05 Jun 2022 09:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Jun 2022 09:45 PM IST
सार
जंगल में चल रही रेव पार्टी में 75 से 80 सैलानी और स्थानीय लोग शामिल थे। पुलिस को देखकर कुछ भाग गए, लेकिन दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
रेव पार्टी में पुलिस ने दी दबिश।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मणिकर्ण की पार्वती वैली के पुलगा जंगल में शनिवार देर रात चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखकर सैलानी और स्थानीय लोग जंगल की ओर भाग गए, लेकिन दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पार्टी के आयोजक समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से छह स्पीकर, एक लैपटॉप, कंट्रोलर, तीन एंप्लीफायर, एक जेनरेटर और नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पार्टी में 75 से 80 सैलानी और स्थानीय लोग शामिल थे। उप पुलिस अधीक्षक कुल्लू मोहन रावत की अगुवाई में थाना प्रभारी कुल्लू कुलवंत सिंह और अन्य जवानों ने दबिश दी।
विज्ञापन
गिरफ्तार पारनेम सर्व निवासी पिनांचिंग जिला चांडिल, मणिपुर से 4.58 ग्राम चरस और रघुवीर से 0.47 ग्राम नशीला पदार्थ (एमडीएमए), 1.94 ग्राम कोकीन और 6.48 ग्राम गांजा बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि रेव पार्टी में आयोजक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन