{"_id":"5f6cc9218ebc3e3a685e4bfd","slug":"himachal-police-dependent-of-deceased-received-30-lakh-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पुलिस: मृतक के आश्रित को मिला 30 लाख मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल पुलिस: मृतक के आश्रित को मिला 30 लाख मुआवजा
Fri, 25 Sep 2020 12:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश पुलिस के एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज अकाउंट का एमओयू होने का फायदा पुलिस के मृतक आश्रितों को मिलना शुरू हो गया है। एमओयू होने के बाद सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले कांगड़ा के मुख्य आरक्षी मलकीयत सिंह के परिवार को 30 लाख रुपये का मुआवजा मिला है। इसी तरह सीटीएस के उप निरीक्षण भगत सिंह ठाकुर और कांगड़ा के आरक्षी सनबीर सिंह के परिवारों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा मिला है। दोनों की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई थी। करीब चार महीने पहले हिमाचल पुलिस ने राष्ट्रीयकृत बैंक एसबीआई के साथ एक करार किया था।
विज्ञापन
इस करार में एसबीआई में सैलरी अकाउंट खोलने पर पुलिस कर्मियों व उनके परिवार के लिए विभिन्न तरह के विशेष लाभ मिलने थे। इनमें से ही सड़क या किसी अन्य तरह की दुर्घटना में मृत्यु पर 30 लाख रुपये देने का प्रावधान शामिल था। यह राशि एसबीआई की ओर से दिए गए हैं। इससे पहले पुलिस मुख्यालय के वेलफेयर विभाग ने एमओयू से पहले के भी कुछ मृतक आश्रितों को एसबीआई सैलरी अकाउंट होने के कारण पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाया था। यही नहीं मुख्यालय ने एक सेल गठित कर मृतक आश्रितों का डाटा भी इकटठा किया था जिसके तहत उन्हें सैलरी अकाउंट के तहत मिलने वाले मुआवजे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन