फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police arrested ivory coast citizen with six kg chitta worth rupee 30 crore

हिमाचल पुलिस की बड़ी कामयाबी, 30 करोड़ की हेरोइन के साथ विदेशी नागरिक किया गिरफ्तार

Thu, 04 Feb 2021 08:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Feb 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
himachal police arrested ivory coast citizen with six kg chitta worth rupee 30 crore
- फोटो : अमर उजाला

करीब एक महीना पहले 127 किलो चरस पकड़ने के बाद एक बार फिर जिला कुल्लू पुलिस सुर्खियों में आ गई है। इस बार जिला पुलिस ने दिल्ली में 30 करोड़ से अधिक कीमत की 6.297 किलो हेरोइन के साथ अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के नागरिक को गिरफ्तार किया। डीजीपी संजय कुंडू ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के इतिहास में हेरोइन की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। हेरोइन के साथ पुलिस ने आरोपी के पास से 362 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। आरोपी को कुल्लू लाया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस कार्रवाई के लिए कुल्लू पुलिस पिछले कई दिन से दिल्ली में डेरा डाले थी। कुल्लू पुलिस की सफलता के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और डीजीपी संजय कुंडू ने एसपी कुल्लू गौरव सिंह की पीठ थपथपाई है। 31 जनवरी को कुल्लू पुलिस ने भुंतर में 55 ग्राम हेरोइन के साथ कुल्लू के ही दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में पुलिस को मालूम हुआ कि हेरोइन सप्लाई करने वाला सरगना दिल्ली में है। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार रात पुलिस ने आरोपी से करोड़ों की हेरोइन बरामद की। आरोपी बिना वैध वीजा दिल्ली में डटा था।
विज्ञापन


वित्तीय जांच भी कराएगी पुलिस
डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि यह खेप कहां से और कैसे लाई गई, इसकी जांच की जाएगी। साथ ही इस विदेशी नागरिक के अलावा अन्य आरोपियों की भी वित्तीय जांच कराई जाएगी और ईडी की मदद से उनकी संपत्तियों को भी अटैच किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed