फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal panchayat election: ex youth president expels from congress party

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व युवा अध्यक्ष की कांग्रेस से छुट्टी

Fri, 08 Jan 2021 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Jan 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
himachal panchayat election: ex youth president expels from congress party
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने कुटलैहड़ से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व युवा अध्यक्ष को पार्टी से बाहर कर दिया है। पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी है। जिला परिषद सदस्य के रूप में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने पर यह कार्रवाई हुई है। निष्कासन पत्र जारी करने की पुष्टि कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा ने की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ कांग्रेस का कोई भी मनोनीत प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। बिना अनुमति के चुनाव मैदान में उतरने पर रणवीर राणा को बागी करार देते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विधानसभा चुनाव में पार्टी के विरोध में काम करने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया था। कहा कि भविष्य में भी कुटलैहड़ में कोई पार्टी में अनुशासनहीनता बरतेगा, उसे तत्काल प्रभाव से पार्टी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार सामग्री में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के चित्र प्रकाशित करना भी पार्टी के नियमों के खिलाफ है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, रोशन लंबरदार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा सेवादल के ब्लॉक के अध्यक्ष दौलतराम, अश्वनी, गणपति, राजेश धीमान, हर्ष सैनी, दीदार सिंह, अजय कुमार और ऋषि कुमार अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed