{"_id":"60d60c3e83ea7d14063d693a","slug":"himachal-number-one-in-the-covid-vaccination-campaign-49-7-percent-of-the-population-got-vaccinated","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकाकरण अभियान में हिमाचल नंबर वन, 49.7 फीसदी आबादी को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरण अभियान में हिमाचल नंबर वन, 49.7 फीसदी आबादी को लगा टीका
Sat, 26 Jun 2021 10:31 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:31 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 23 जून तक 27 लाख 44 हजार 942 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अभी तक केवल 16 फीसदी आबादी को ही वैक्सीन लगी है।
विज्ञापन
कोविड टीकाकरण
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड टीकाकरण अभियान में हिमाचल प्रदेश देश भर में पहले स्थान पर है। हिमाचल के आसपास कोई भी राज्य नहीं हैं। पिछले एक सप्ताह में राज्य में रिकॉर्ड टीकाकरण किया गया है। प्रदेश में अब तक 49.7 फीसदी आबादी को वैक्सीन लग चुकी है। अभी 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग की 55 लाख की आबादी को टीका लगाया जाना है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 23 जून तक 27 लाख 44 हजार 942 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अभी तक केवल 16 फीसदी आबादी को ही वैक्सीन लगी है।
देश के 24 राज्यों में हिमाचल प्रदेश पहले स्थान पर बना हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली भी नौवें स्थान पर है। यहां अभी तक 34.3 प्रतिशत आबादी को ही वैक्सीन लगी है। हिमाचल में 18 से 44 साल आयु वर्ग के 6 लाख 69 हजार 27 लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
देश के टॉप 10 में राज्य
राज्य वैक्सीन फीसदी
हिमाचल 27,44,942 49.7
उत्तराखंड 3,176,320 39.4
असम 4,447,069 39
केरला 10,116,957 37.9
गुजरात 18,475,269 37.8
जेएंडके 3,502,239 37.2 7
राजस्थान 18,905,925 36.7
कर्नाटक 17,126,371 35
दिल्ली 5,179,708 34.3
हरियाणा 6,863,194 33.3