{"_id":"61279d3c8ebc3e7a0e2ef01e","slug":"himachal-number-one-in-the-country-to-vaccinate-95-1-percent-of-the-population-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"95.1 फीसदी आबादी को पहला टीका लगाने वाला हिमाचल देश में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
95.1 फीसदी आबादी को पहला टीका लगाने वाला हिमाचल देश में नंबर वन
Thu, 26 Aug 2021 07:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:37 PM IST
सार
केंद्र सरकार से जारी आंकड़ों के अनुसार वैक्सीनेशन में हिमाचल प्रदेश के आसपास अन्य कोई भी राज्य नहीं है। प्रदेश के छह जिलों ने 100 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि 30 नवंबर तक 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
covid vaccination himachal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश ने कोरोना वैक्सीन लगाने में लंबी छलांग लगाई है। 95.1 फीसदी आबादी को वैक्सीनेशन करने के बाद हिमाचल प्रदेश देश के तमाम राज्यों में पहले स्थान पर बना हुआ है। 55.22 लाख आबादी में से 52,50,505 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए पहली डोज लगाई जा चुकी है। 73 फीसदी टीकाकरण के साथ उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। कई राज्य रेड जोन में हैं। देश के आठ राज्य तो ऐसे हैं, जहां 50 फीसदी आबादी भी वैक्सीनेट नहीं हुई है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार से जारी आंकड़ों के अनुसार वैक्सीनेशन में हिमाचल प्रदेश के आसपास अन्य कोई भी राज्य नहीं है। प्रदेश के छह जिलों ने 100 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि 30 नवंबर तक 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। भारत में कुल 94 करोड़ 1 लाख 87 हजार की आबादी को वैक्सीन लगनी है। इनमें से अभी तक 40,51,84,528 (48.1 फीसदी) लोगों को ही पहली डोज लग पाई है।
विज्ञापन
पंजाब 19वें स्थान पर
पड़ोसी राज्य पंजाब वैक्सीन लगवाने के मामले में देश में 19वें स्थान पर है। यहां 40.9 फीसदी लोगों को टीका लगा है। केरल की 71, गुजरात में 66, असम में 62, जम्मू-कश्मीर में 61.5, मध्य प्रदेश 61.1, दिल्ली 58.6, राजस्थान में 58.5, कर्नाटक में 57.9, हरियाणा में 54.2, ओडिशा में 50, छत्तीसगढ़ में 49.2, आंध्र प्रदेश में 49.1, महाराष्ट्र में 42.7, तमिलनाडु में 40.1, झारखंड में 37.5, बिहार में 36.9, उत्तर प्रदेश में 36.2 और पश्चिम बंगाल में 36.2 फीसदी लोगों को पहली डोज लग पाई है।
विज्ञापन