फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Now farmers and gardeners will not get anti hail net in Agriculture

हिमाचल: कृषि विभाग में अब किसान-बागवानों को नहीं मिलेगी एंटी हेलनेट, जानें वजह

Sat, 16 Mar 2024 11:12 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Mar 2024 11:12 AM IST
सार

सरकार ने कृषि विभाग के जरिये मिलने वाली एंटी हेलनेट स्कीम को अब उद्यान विभाग में शामिल कर दिया है। 

विज्ञापन
Himachal: Now farmers and gardeners will not get anti hail net in Agriculture
एंटी हेल नेट(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के किसानों-बागवानों को अब कृषि विभाग से एंटी हेलनेट की सुविधा नहीं मिलेगी। सरकार ने कृषि विभाग के जरिये मिलने वाली एंटी हेलनेट स्कीम को अब उद्यान विभाग में शामिल कर दिया है। ऐसे में एंटी हेलनेट के लिए जिन हजारों किसानों ने कृषि विभाग में आवेदन कर रखा था अब उन्हें बागवानी विभाग में फिर से आवेदन करना होगा। सरकार एंटी हेलनेट योजना में किसानों-बागवानों को 80 फीसदी अनुदान देती है।

विज्ञापन


जिला कुल्लू में बागवान सेब और जापानी फल एंटी हेलनेट का अधिक प्रयोग करते हैं। एंटी हेलनेट सेब की फसल को ओलावृष्टि से बचाती है। एंटी हेलनेट जापानी फल को पक्षियों से होने वाले नुकसान से रोकती है, लेकिन कृषि विभाग में स्कीम बंद होने से उन हजारों किसानों की चिंता बढ़ गई है जिन्होंने एंटी हेलनेट के लिए आवेदन कर रखा था। जिला कुल्लू में ही करीब 500 से अधिक किसानों के आवेदन कृषि विभाग के पास लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन


प्रदेश मेें यह संख्या हजारों में है। प्रदेश में बागवानी की करीब 6,000 करोड़ रुपये की आर्थिकी है। बागवानों की सुविधा के लिए सरकार ने एंटी हेलनेट योजना को आरंभ किया है। पूर्व भाजपा सरकार ने इस योजना को बागवानी के साथ कृषि विभाग में भी लागू किया था। वर्तमान सरकार ने कृषि विभाग के जरिये मिलने वाले एंटी हेलनेट की सुविधा को उद्यान विभाग में शामिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल एंटी हेलनेट योजना के लिए बजट नहीं आया है। सरकार ने इस योजना को बागवानी विभाग में शामिल कर दिया है। जिन किसानों-बागवानों ने पहले आवेदन किया था उनको अब उद्यान विभाग के पास फिर से आवेदन करना होगा।-डाॅ. सुशील शर्मा उपनिदेशक कृषि विभाग कुल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed