फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Now apples are also expected to be expensive

Himachal : अब सेब भी महंगा होने के आसार, बाग में ही मिल रहे तीन गुना दाम, पैदावार में भी कमी की आशंका

Mon, 03 Jul 2023 10:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी
सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 10:30 AM IST
सार

आजादपुर मंडी दिल्ली के आढ़ती मंडी जिले में पेड़ पर ही 1,500 रुपये पेटी सेब खरीद कर रहे हैं। पिछली बार से तीन गुना अधिक सेब दाम देने का ऑफर आढ़ती दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Himachal: Now apples are also expected to be expensive
सेब का बगीचा। - फोटो : संवाद

विस्तार

टमाटर के बाद अब सेब पर महंगाई आने के आसार हैं। सेब को बगीचे में ही तीन गुना दाम मिलने शुरू हो गए हैं। आजादपुर मंडी दिल्ली के आढ़ती मंडी जिले में पेड़ पर ही 1,500 रुपये पेटी सेब खरीद कर रहे हैं। पिछली बार से तीन गुना अधिक सेब दाम देने का ऑफर आढ़ती दे रहे हैं। 

विज्ञापन


सीजन के शुरुआत में ही अच्छे दाम मिलने से बागवान गदगद हैं। पूर्व में पेड़ से 500 रुपये पेटी तक के दाम मिलते थे। इसलिए ही सेब पर भी महंगाई की संभावना है। मंडी जिले में आने वाले चार से पांच दिन में अर्ली वैरायटियों में रेड जून, टाइडमैन और समर क्वीन सेब किस्म का सीजन और तुड़ान शुरू होने वाला है। बागवानी विभाग के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस बार सेब की पैदावार आधे से भी कम होने की आशंका है। 
विज्ञापन


फसल का उत्पादन अच्छा नहीं रहा
व्यापारी दीवान चंद, हेमराज, भीम सिंह, दिनू, रमेश, रवि और परमानंद ने बताया कि दिल्ली स्थित आजादपुर सब्जी मंडी की एक फ्रूट कंपनी के आढ़ती पप्पू ने उन्हें 1,500 रुपये सेब पेटी बगीचे में पेड़ पर ही सौदा करने को कहा है। वहीं, नाचन फल सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष बीके ठाकुर और सराज सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष चतर सिंह ठाकुर ने ने कहा कि इस बार सेब फसल का उत्पादन बीते वर्ष के मुकाबले अच्छा नहीं है, लेकिन शुरुआती दाम अच्छे मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed