{"_id":"5fe748a7abe4d3303f09838f","slug":"himachal-news-woman-poured-kerosene-set-himself-ablaze","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में खुद पर केरोसिन छिड़क कर महिला ने खुद को लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में खुद पर केरोसिन छिड़क कर महिला ने खुद को लगाई आग, मौत
Sat, 26 Dec 2020 10:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बहरी पंचायत के थाती बहरी गांव में एक महिला ने खेतों में खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। घटना में महिला करीब 95 फीसदी झुलस गई। आग की लपटें देखते ही स्थानीय लोग पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर महिला को 108 से सिविल अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत के चलते महिला को हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हमीरपुर से महिला को टांडा अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर करीब दो बजे की है। महिला घर से ही मिट्टी का तेल (केरोसिन) साथ लेकर गई और खेत में खुद को आग लगा ली। जब तक लोगों और साथ पड़ोस को इस बात का पता चला, तब तक महिला 95 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी।
विज्ञापन
महिला की उम्र 46 वर्ष है। उसका पति लोनिवि में बेलदार पद पर कार्यरत है। महिला की दो बेटियां हैं। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह कदम उठाने की वजह पारिवारिक परिस्थितियां लग रही हैं।
विज्ञापन