फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: woman kideny donated to elder sister in sarkaghat mandi

Mandi News: जुड़वां बहनों के स्नेह की अनूठी मिसाल, छोटी ने बड़ी को किडनी देकर दी जिंदगी

Sat, 28 Jan 2023 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट/पटड़ीघाट(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट/पटड़ीघाट(मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Jan 2023 06:37 PM IST
सार

जब बड़ी बहन मीना की दोनों किडनियां खराब होने का पता चला तो छोटी बहन चंपा ने किडनी देने का मन बनाया।

विज्ञापन
himachal news: woman kideny donated to elder sister in sarkaghat mandi
मीना देवी, चंपा कुमारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी जिले के भरनाल पंचायत की जुड़वां बहनों ने रिश्ते को सार्थक करते हुए मिसाल कायम की। छोटी बहन ने बड़ी जुड़वां बहन को किडनी देकर उसको नया जीवन दिया। ऐसे में बहनों के इस प्यार और बलिदान की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। क्षेत्र के तहत भरनाल में 1972 में बृजलाल ठाकुर के घर में जुड़वां बेटियां पैदा हुईं।

विज्ञापन


1991 में मसयानी ग्राम में एक ही दिन दोनों की शादी हुई। पिछले पांच साल से बड़ी बहन अचानक बीमार हो गई। किडनी की बीमारी ने उसका जीवन दाव पर लगा दिया। चंडीगढ़ में सालों तक इलाज करवाने के बाद डॉक्टर ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी। जब बड़ी बहन मीना की दोनों किडनियां खराब होने का पता चला तो छोटी बहन चंपा ने किडनी देने का मन बनाया।
विज्ञापन


परिवार वालों ने भी इस पर रजामंदी दी। प्रत्यारोपण को लेकर जांच की गई। इसके बाद 27 जनवरी को पीजीआई चंडीगढ़ में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। यहां पर अब दोनों स्वस्थ हैं। बड़ी बहन के पति रामलाल ने बताया कि दोनों बहनों की रजामंदी और सभी रिश्तेदारों की सहमति से सफल ट्रांसप्लांट हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed