फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News : water tank falls on hospital covid ward damaged in sarkaghat mandi

सरकाघाट अस्पताल पर गिरा पानी का बड़ा स्टोरेज टैंक, ढहीं दीवारें

Thu, 24 Dec 2020 04:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट/टिहरा (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट/टिहरा (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Dec 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : water tank falls on hospital covid ward damaged in sarkaghat mandi
- फोटो : अमर उजाला

नागरिक अस्पताल सरकाघाट के भवन पर बुधवार रात्रि अचानक पानी का बड़ा स्टोरेज टैंक गिर गया। इससे भवन की एक तरफ की दो दीवारें ढह गईं। मलबा गायनी और कोविड वार्ड के अंदर तक घुस गया। इससे फर्नीचर तक तहस नहस हो गया। गनीमत रही कि भवन के अंदर कोई रोगी नहीं था अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। घटना बुधवार रात्रि करीब दो बजे की है।

विज्ञापन


टैंक के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और अफरातफरी मच गई। रोगी और तीमारदार कड़ाके की ठंड में अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए। हादसे से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल ने अस्पताल में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही इस घटना की रिपोर्ट भी तलब की है। उन्होंने जलशक्ति विभाग को अस्पताल के लिए तुरंत पानी रिस्टोर (भंडारण) करने के आदेश दिए हैं। नागरिक अस्पताल सरकाघाट के पुराने भवन के साथ बन रहे नए भवन के लिए खुदाई की है। इससे टैंक गिरने की कगार पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंक के साथ लगते वार्डों को खाली करवा दिया गया था और पानी का टैंक भी खाली था। अगर पानी का टैंक भरा होता और वार्ड को खाली नहीं करवाया होता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। अस्पताल के एसएमओ पीएल वर्मा का कहना है कि अस्पताल का टैंक गिरा है, जिससे भवन की दीवार को नुकसान हुआ है।


नया टैंक बनाया जाएगा : विनोद कुमार
लोनिवि के एक्सईएन विनोद कुमार ने कहा कि अस्पताल के लिए नया पानी का टैंक बनाकर दिया जाएगा। अस्पताल भवन की दीवार को जो नुकसान हुआ है, उसे भी पूरा किया जाएगा। ठेकेदार को आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed