फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: ward panch elected unopposed in rissa panchayat in mandi

ग्राम पंचायत रिस्सा में टॉस करके चुना वार्ड पंच

Sun, 27 Dec 2020 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Dec 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: ward panch elected unopposed in rissa panchayat in mandi
- फोटो : अमर उजाला

नवगठित रिस्सा पंचायत को निर्विरोध चुनने को लेकर स्थानीय लोगों ने रविवार को एक बैठक का आयोजन किया लेकिन इसमें पूरी पंचायत को निर्विरोध चुनने में सहमति नहीं बन पाई। बाद सभी ने एक वार्ड सदस्य को निर्विरोध चुना। यह वार्ड सदस्य टॉस करके चुना गया है। इस दौरान दो प्रत्याशियों के बीच में टॉस करवाया गया। टॉस को जीतने वाले प्रत्याशी को वार्ड सदस्य घोषित कर दिया गया है। ज्योल-सिहल वार्ड से यह टॉस मनोहर लाल ने जीता है। 

विज्ञापन


बता दें कि रविवार को रिस्सा बाजार में पंचायत के सदस्यों ने एक सभा का आयोजन किया, जिसमें दर्जनों लोगों ने भाग लिया। यह सभा लगभग 3 घंटे चली, जिसमें सभी बुजुर्गों, माताओं, बहनों और बुद्धिजीवियों ने अपने सुझाव नवनिर्मित पंचायत को निर्विरोध चुनने के लिए रखे। अंत में ग्राम पंचायत रिस्सा के वार्ड ज्योल-सिहल में वार्ड मेंबर मनोहर लाल को टॉस करके वार्ड पंच घोषित किया गया। 
विज्ञापन


इस सभा में वरिष्ठ नागरिक बजीर चंद राणा, इंदर सिंह राणा, हीरा लाल शर्मा, अच्छर सिंह, रघु राम राणा, मुंशी राम राणा, जगदीश चंद राणा, ठाकुर ध्यान सिंह, पंडित बद्री दत्त, रोशन लाल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार शर्मा, संजय शर्मा, कुलदीप राव, अमर दत्त शर्मा, विजय राणा, राकेश शर्मा, जीवानंद, अनिल गुप्ता, भागीरथ ओम चंद, रमेश चंद, जितेंद्र शर्मा, परस राम, धर्मचंद किशन चंद मनोहर लाल अभिषेक राणा सुमन कुमार टेकचंद, आशीष, लता देवी,बिंदु शर्मा, सुनीता देवी, आरती राणा, रोशनी राणा रीना राणा नीला देवी सरिता देवी रत्नीदेवी आरती वर्मा उर्मिला देवी, रामदेई, आशा राणा, ललिता राणा, बलवंत कुमार राकेश शर्मा, बालम राम बृजलाल विनोद कुमार, ईश्वरदास, राणा धर्मेंद्र, संसार संसार चंद तथा अन्य आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed