फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: vocational courses in 80 schools not started due to lockdown

लॉकडाउन का असर: 80 स्कूलों में शुरू नहीं हो पाए व्यावसायिक कोर्स

Sat, 11 Jul 2020 02:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Jul 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
himachal news: vocational courses in 80 schools not started due to lockdown
फाइल फोटो

सूबे के छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। शिक्षा विभाग की प्रदेश के 80 स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को शुरू करने की योजना थी और इसके लिए विभाग ने खाका भी तैयार कर लिया था। लेकिन प्रदेश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते शिक्षा विभाग की ओर से तैयार किया गया खाका सिरे नहीं चढ़ पाया। वहीं दूसरी ओर सूबे के स्कूलों में हुई जमा एक व जमा दो की प्रवेश प्रक्रिया में भी व्यावसायिक विषयों को शुरू करने की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन


ऐसे में इस शैक्षणिक सत्र से सूबे के स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को शुरू करने की योजना सिरे नहीं चढ़ पाएगी। जानकारी के अनुसार हिमाचल के स्कूलों में जमा एक और जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ब्यूटी पार्लर और प्लंबर की पढ़ाई के अलावा अन्य व्यावसायिक कोर्स करवाने की योजना थी। इनमें कई कोर्स ऐसे थे, जोकि पहली बार स्कूलों में पढ़ाए जाने थे, जबकि कुछ कोर्स सूबे के कुछ स्कूलों में पहले से ही पढ़ा जा रहे थे। इसके अलावा नए सत्र से इस व्यावसायिक शिक्षा को प्रदेश के 80 स्कूलों में शुरू करने की योजना थी। 
विज्ञापन


इतने स्कूलों में शुरू होनी थी व्यावसायिक पढ़ाई
जिला        स्कूल

बिलासपुर   01
किन्नौर      01
शिमला       03
हमीरपुर      03
कुल्लू          04
सिरमौर       05
ऊना            09
मंडी            12
चंबा            12
सोलन         14
कांगड़ा        16

सूबे स्कूलों में वोकेशनल कोर्सों को शुरू करने की मंजूरी मिली थी। लेकिन अभी तक इन कोर्सों को शुरू नहीं करवाया जा सका है। - अजय आचार्य, जिला समन्वयक, वोकेशनल कोर्स, कांगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed