फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: umang foundation shimla organized webinar

वेबिनार में चौंकाने वाले खुलासे: बहुओं से नहीं बेटों के दुर्व्यवहार का शिकार हो रहे बुजुर्ग

Mon, 20 Dec 2021 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Dec 2021 06:17 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्तर पर 25 और हिमाचल में 20 प्रतिशत बुजुर्ग दुर्व्यवहार का शिकार बनते हैं। हैरानी की बात यह है कि बुजुर्ग माता-पिता के साथ बहुओं की अपेक्षा बेटे ज्यादा दुर्व्यवहार करते हैं।

विज्ञापन
Himachal News: umang foundation shimla organized webinar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PIXABAY

विस्तार

बुजुर्गों के अधिकारों पर उमंग फाउंडेशन के वेबिनार में पेश किए गए आंकड़े चौंकाने वाले हैं। बहुओं से ज्यादा बेटे, बुजुर्ग माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। देशभर में एक चौथाई और प्रदेश में 20 प्रतिशत बुजुर्ग दुर्व्यवहार का शिकार हैं। आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में उमंग फाउंडेशन के साप्ताहिक वेबिनारों की 14 वीं श्रंखला में ‘बुजुर्गों के मानवाधिकार और उनके संरक्षण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर हुए कार्यक्रम में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


बुजुर्गों के लिए कार्यरत अंतरराष्ट्रीय संस्था हेल्प एज इंडिया के हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के राज्य प्रमुख डॉ. राजेश कुमार विशेषज्ञ वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर 25 और हिमाचल में 20 प्रतिशत बुजुर्ग दुर्व्यवहार का शिकार बनते हैं। हैरानी की बात यह है कि बुजुर्ग माता-पिता के साथ बहुओं की अपेक्षा बेटे ज्यादा दुर्व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 52 प्रतिशत है। हिमाचल में 54 प्रतिशत बेटे और 46 प्रतिशत बहुएं बुजुर्ग माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करती हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक और विवि समाजशास्त्र में पीएचडी स्कॉलर अभिषेक भागड़ा और उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


5.30 करोड़ से ज्यादा बुजुर्ग गरीबी रेखा से नीचे
 डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि वर्ष 2018 में विश्व स्तर पर बुजुर्गों की स्थिति को लेकर संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत बुजुर्गों के रहने लायक देश नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में 10 करोड़ से अधिक बुजुर्ग हैं। इसमें से 5.30 करोड़ से ज्यादा गरीबी रेखा से नीचे हैं। कुल बुजुर्गों में से 10 से 15 प्रतिशत बेसहारा विधवाएं हैं। देश में 25 प्रतिशत से अधिक बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।


लगभग 52 प्रतिशत बुजुर्ग ऐसे हैं जिन्हें परिवार से कोई मदद नहीं मिलती। डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि हेल्प एज इंडिया सरकार से बुजुर्गों को कम से कम 2 हजार रुपये प्रति माह पेंशन दिलवाने के लिए प्रयास कर रही है। उनके अनुसार 3 वर्ष पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में हर जिले में कम से कम एक वृद्ध आश्रम बनाने के आदेश दिए थे, लेकिन इस पर भी अमल नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed