फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News : Two sisters teens killed in car accident in shimla

शिमला: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो सगी बहनों की मौत

Fri, 13 Nov 2020 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, ननखड़ी (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Nov 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : Two sisters teens killed in car accident in shimla
- फोटो : अमर उजाला

शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गांव बेलु से शादी समारोह से चमाडा वापस आ रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई। इस अलावा दो लोग घायल हो गए। उनका रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे शुनी मोड़ के पास कार एचपी 01एए-0208 करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


इसमें तीन लड़कियां चमाडा की रहने वाली और चालक निरमंड का रहने वाला सवार थे। हादसे में एक लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसकी बहन ने खनेरी अस्पताल में दम तोड़ा। दो घायलों का महात्मा गांधी चिकित्सालय खनेरी में उपचार चल रहा है। हादसे में विद्या भक्ति (22) पुत्री मोतीलाल, गांव चमाडा, डाकघर खमाडी, तहसील ननखड़ी की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन


वहीं अंजलि (18) पुत्री मोती लाल गांव चमाडा डाकघर खमाडी तहसील ननखड़ी की खनेरी अस्पताल में मौत हुई। घायल सूरज (25) पुत्र बालक राम गांव नया धारता डाकघर और तहसील निरमंड जिला कुल्लू का रहने वाला है। इंदिरा (25) पुत्री गोपी चंद गांव टांगरी डाकघर खमाडी तहसील ननखड़ी का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही ननखड़ी से थाना प्रभारी प्रेम नेगी की अगुवाई में पुलिस का दल घटनास्थल पर पहुंचा। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से मृतक और घायलों को खाई से कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया और अस्पताल भेजा। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed