{"_id":"6513c5f0207959ed0c0320cb","slug":"himachal-news-two-brother-killed-fall-into-gorge-in-kandaghat-solan-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कंडाघाट के संवागांव में खाई में गिरने से दो भाइयों की गई जान, पांव फिसलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कंडाघाट के संवागांव में खाई में गिरने से दो भाइयों की गई जान, पांव फिसलने से हुआ हादसा
Thu, 28 Sep 2023 09:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 Sep 2023 09:55 AM IST
सार
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करते हुए दोनों के शव ढांक से निकाले। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल में दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोलन जिले के कंडाघाट के तहत आने वाले संवागांव (गौड़ा) में ढांक से खाई में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मंगलवार देर शाम तीन भाई अपनी मरी गाय को दबाने के लिए जंगल जा रहे थे। उनके साथ अन्य लोग भी थे। अचानक जंगल के रास्ते में मंझले भाई का पांव फिसला और वह नीचे गिरने लगा।
विज्ञापन
छोटा भाई उसे बचाने के लिए कूद पड़ा। इस बीच, बड़े भाई ने भी बचाव में उतरते हुए अपने छोटे भाई को पीछे की ओर धक्का दे दिया और खुद मंझले भाई के साथ खाई में गिर गया। दोनों ढांक में ही फंस गए और उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान संजीव (42) और देवेंद्र (38) निवासी संवागांव (सोलन) के रूप में हुई है। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करते हुए दोनों के शव ढांक से निकाले। बुधवार को पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल में दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
प्रशासन ने दी 25-25 हजार की आर्थिक मदद
तहसीलदार कंडाघाट राजेंद्र कुमार ने बताया कि संवागांव में ढांक से गिरने के कारण दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25- 25 हजार रुपये दे दिए गए हैं। बाकी की राशि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी।