फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Two army jawan martyred in encounter with terrorists in jammu and kashmir rajouri

Himachal: आतंकियों से सेना की मुठभेड़, हिमाचल के दो जवान शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

Fri, 05 May 2023 11:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी/शिलाई(सिरमौर)/डरोह(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी/शिलाई(सिरमौर)/डरोह(कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 05 May 2023 11:04 PM IST
सार

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में हिमाचल प्रदेश के दो जवानों प्रमोद नेगी (26) और अरविंद कुमार (33) समेत पांच जवान शहीद हो गए। एक मेजर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Himachal News: Two army jawan martyred in encounter with terrorists in jammu and kashmir rajouri
अरविंद कुमार, प्रमोद नेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले की कोटरंका सब डिवीजन के केसरी हिल इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में हिमाचल प्रदेश के दो जवानों प्रमोद नेगी (26) और अरविंद कुमार (33) समेत पांच जवान शहीद हो गए। एक मेजर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार सुबह करीब 7:15 और 7:30 के बीच जब सेना के जवान केसरी हिल इलाके में पहुंचे तो वहां से पहले से एक प्राकृतिक गुफा में छिपे आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ शुरू हो गई। इसी दौरान आतंकियों ने वहीं पर बिछाई आईईडी में विस्फोट कर दिया गया।

विज्ञापन


इसकी चपेट में आने से दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए। मेजर समेत चार अन्य घायल जवानों को सेना के हेलिकॉप्टर से उधमपुर स्थित सेना के कमांड अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया, जहां तीन और जवान शहीद हो गए। गंभीर रूप से घायल मेजर का इलाज चल रहा है। घटना में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई गांव के प्रमोद नेगी और कांगड़ा जिले के विकास खंड सुलह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मरूहं के गांव चट्टियाला के उज्जवल सिंह और निर्मला देवी के घर पैदा हुए अरविंद कुमार (33) शहीद हो गए।
विज्ञापन


प्रमोद पैराट्रूपर थे, जो 9 पैरा रेजिमेंट में 2017 में भर्ती हुए थे। वह अपने पीछे माता तारा देवी, पिता देवेंद्र नेगी, छोटा भाई नितेश नेगी और बड़ी बहन मनीषा को छोड़ गए हैं। वहीं, अरविंद भारतीय सेना की 9 पैरा रेजीमेंट में पिछले 12 वर्षों से तैनात थे और श्रीनगर के कुपवाड़ा में सेवाएं दे रहे थे। अरविंद अपने पीछे दो और चार साल की दो छोटी बेटियां, पत्नी बिंदु और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं। आतंकी संगठन पीपुल्स अंगेस्ट फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने आतंकी घटना की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed