हिमाचल सरकार ने बदला 14 पुलिस अधिकारियों का कार्यभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 14 पुलिस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव कर दिया है। कमांडेंट होमगार्ड कुल्लू रहे संजीव लखनपाल को कमांडेंट मंडी लगा दिया गया है। वहीं, एसपी मदन लाल को पीटीसी डरोह में एसपी लीव रिजर्व, एडिशनल एसपी चंबा रमन शर्मा को एडिशनल एसपी 2 आईआरबीएन सकोह, एडिशनल एसपी निश्चिंत सिंह नेगी को कमांडेंट होमगार्ड कुल्लू लगाया गया है। एडिशनल एसपी ऊना विनोद कुमार को एडिशनल एसपी चंबा, एडिशनल एसपी विजिलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा को एडिशनल एसपी 3 आईआरबीएन पंडोह, एडिशनल एसपी कांगड़ा दिनेश कुमार को एडिशनल एसपी एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ पुलिस स्टडीज लगाया गया है।
इसके अलावा एडिशनल एसपी 2 आईआरबीएन बद्री सिंह को एडिशनल एसपी कांगड़ा, एडिशनल एसपी विजिलेंस ऊना सागर चंद्र को एडिशनल एसपी कुल्लू, एडिशनल एसपी एचपीआईपीएस प्रवीन धीमान को एडिशनल एसपी ऊना, एडिशनल एसपी कुल्लू राज कुमार को एडिशनल एसपी 5 आईआरबीएन बस्सी, एडिशनल एसपी कांगड़ा राजेश कुमार द्वितीय को एडिशनल एसपी 1 आईआरबीएन बनगढ़ लगा दिया गया है। वहीं, कंपलसरी वेटिंग अफसर रहे एडिशनल एसपी बलबीर सिंह द्वितीय को एडिशनल एसपी विजिलेंस कांगड़ा और सुनील दत्त को एडिशनल एसपी सीआईडी लगा दिया है।
यहां देखें तबादला आदेशों की पूरी लिस्ट