फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: tourist now enjoy italian and thai food in hptdc hotels

हिमाचल प्रदेश: निगम के होटलों में इटालियन और थाई फूड का भी जायका ले सकेंगे सैलानी

Sun, 27 Jun 2021 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Jun 2021 07:15 PM IST
सार

होटल और रेस्टोरेंट के किचन स्टाफ को हिमाचली ट्रेडिशनल फूड के अलावा लेटेस्ट ट्रेंड्स ऑफ फूड श्रेणी में इटालियन और थाई फूड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है।

विज्ञापन
Himachal News: tourist now enjoy italian and thai food in hptdc hotels
पर्यटन विकास निगम के डीजीएम नंदलाल शर्मा स्टाफ को इटालियन, थाई फूड और हिमाचली व्यंजनों का प्रशिक्षण देते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों और रेस्टोरेंट में स्थानीय लोग और सैलानी हिमाचली व्यंजनों के साथ इटालियन और थाई फूड का भी जायका ले सकेंगे। पर्यटन विकास निगम की ओर से प्रदेश के 25 होटल और रेस्टोरेंट के करीब 250 कर्मियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण का कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान होटल और रेस्टोरेंट के किचन स्टाफ को हिमाचली ट्रेडिशनल फूड के अलावा लेटेस्ट ट्रेंड्स ऑफ फूड श्रेणी में इटालियन और थाई फूड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है।

विज्ञापन


पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक नंदलाल शर्मा ने बताया कि हिमाचल की पुरानी रेसिपी जो लुप्त हो रही हैं, उन्हें दोबारा प्रचलन में लाने के उद्देश्य से निगम के होटल और रेस्टोरेंट स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया है। सैलानियों की पसंद के अनुसार इटालियन और थाई फूड तैयार करने की भी ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन


गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज
पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक नंदलाल शर्मा की अगुवाई में निगम की टीम ने मकर संक्रांति पर तत्तापानी में एक ही बर्तन में 1995 किलो खिचड़ी बनाने का रिकॉर्ड बना चुकी है। इसे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आयोजित हुए प्रशिक्षण सत्र
शिमला के होटल हॉलिडे होम में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में नालदेहरा, नारकंडा और खड़ापत्थर, रिज मैदान पर आशियाना और गुफा, बड़ोग में कसौली, राजगढ़, रेणुका, पोंटा, ज्वालाजी में चिंतपूर्णी और हमीरपुर, धर्मशाला में चंबा, डलहौजी और खजियार, पालमपुर में जोगिंद्रनगर और चामुंडा, कुल्लू में नग्गर और रिवालसर, मनाली में केलांग, कल्पा और काजा, बिलासपुर में दाड़ला घाट के अलावा रामपुर में भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed