फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: tourist in rohtang permit to 1200 vehicles everyday

Rohtang: रोहतांग की वादियां बनीं पर्यटकों की पहली पसंद, रोजाना 1200 वाहनों को दिए जा रहे परमिट

Sun, 11 Jun 2023 09:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Jun 2023 09:19 PM IST
सार

समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे का जल्द ही सैलानी दीदार कर सकेंगे। सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाने का कार्य पूरा करने के बाद प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन
himachal news: tourist in rohtang permit to 1200 vehicles everyday
बारालाचा पहुंचे पर्यटक वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतांग दर्रा अभी पर्यटकों के लिए बहाल नहीं हुआ है, फिर भी पर्यटक रोहतांग की वादियों में जाने के लिए उत्सुक है। रोहतांग की वादियों की ओर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे है। पर्यटकों को राहनीनाला तक जाने दिया जा रहा है। इससे आगे कई पर्यटक घोड़ों पर रोहतांग टॉप के समीप पहुंच रहे हैं। मनाली से जा रहे पर्यटक अभी रोहतांग नहीं पहुंच रहे हैं लेकिन रोहतांग ही हर पर्यटक की पहली पसंद बना हुआ है।

विज्ञापन


अटल टनल बनने के बाद शिंकुला और बारालाचा दर्रे में पहुंचना आसान हुआ है। शिंकुला पर्यटकों के लिए अभी बंद है। बारालाचा दर्रे की ओर भी कम ही पर्यटक रुख कर रहे हैं। अन्य दर्रों की अपेक्षा पर्यटक रोहतांग को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रतिदिन 1,200 पर्यटक वाहनों को ही परमिट जारी किए जा रहे हैं। पर्यटकों की पहली पसंद रहने के चलते यह परमिट एडवांस में बुक हो रहे हैं और कम पड़ रहे हैं। पर्यटकों को अभी राहनीनाला तक ही जाने की अनुमति है।
विज्ञापन


दर्रा पूरी तरह खुला तो और बढ़ेगी भीड़
प्रशासन की मानें तो जल्द ही पर्यटक दर्रे तक जा सकेंगे। पर्यटक वाहन के रोहतांग तक पहुंचने के बाद पर्यटकों की भीड़ और बढ़ेगी। रविवार को रोहतांग दर्रे की ओर गए पर्यटक वाहन में राहनीनाला तक ही गए। राहनीनाला में घोड़े पर बैठकर पर्यटक रोहतांग दर्रे की वादियों में पहुंचे। पर्यटकों ने दिन भर दर्रे में बर्फ की खेलों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि रविवार को पर्यटकों को राहनीनाला तक जाने की अनुमति दी गई। उन्होंने कहा कि दर्रे में सड़क किनारे बर्फ के ढेर लगे हैं। हालात सामान्य होने पर ही पर्यटक वाहनों को रोहतांग तक भेजा जाएगा।

रोहतांग दर्रे का जल्द दीदार कर सकेंगे सैलानी

समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे का जल्द ही सैलानी दीदार कर सकेंगे। सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाने का कार्य पूरा करने के बाद प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। रविवार को प्रशासन और बीआरओ ने संयुक्त रूप से मनाली-रोहतांग-सड़क का निरीक्षण किया। इसके बाद परिस्थितियां अनुकूल पाए जाने पर सैलानियों को भेजने का निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन इसकी रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को भेजेगा।

गौर हो कि रोहतांग दर्रा देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद है। रोहतांग खुलने का पर्यटक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस साल बर्फ अधिक होने के कारण रोहतांग मार्ग से बर्फ हटाने के लिए अधिक समय लगा। बीआरओ की लाहौल और मनाली की ओर से बर्फ हटाने में जुटी टीम रोहतांग में मिल गई है। सड़क एकतरफा खुल गई है। संकरी सड़क और रोहतांग दर्रा में पार्किंग क्षेत्र से बर्फ हटाने का कार्य जारी है। रविवार को एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा ने बीआरओ के अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया।
 

पार्किंग से बर्फ हटाने का चल रहा काम
अधिकारियों की माने तो अभी रोहतांग में पार्किंग नहीं बन पाई है। पार्किंग से बर्फ हटाने का कार्य जारी है। सड़क भी कई स्थानों पर एकतरफा ही खुल पाई है। रविवार को सैलानियों की पसंदीदा सैरगाह रोहतांग का निरीक्षण किया गया। इसकी रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेजी जाएगी। उसके बाद ही दर्रा खोलने के बारे कोई निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल पर्यटकों को राहनीनाला तक भेजा जा रहा है। - केडी शर्मा, डीएसपी मनाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed