{"_id":"5f4a8d738ebc3e1769523d6a","slug":"himachal-news-to-save-jobs-of-smc-teachers-case-will-be-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमसी शिक्षकों की नौकरी बचाने सुप्रीम कोर्ट जाएगी जयराम सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमसी शिक्षकों की नौकरी बचाने सुप्रीम कोर्ट जाएगी जयराम सरकार
Sun, 30 Aug 2020 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : पीटीआई
सरकारी स्कूलों में पिछले कई वर्षों से सेवाएं दे रहे एसएमसी शिक्षकों की नौकरी बचाने के लिए हिमाचल सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करेगी। सरकार के आदेशानुसार इस बाबत शिक्षा और विधि विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। हाईकोर्ट ने बीते दिनों 2613 एसएमसी शिक्षकों की नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले को लेकर बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में चर्चा हुई है। सरकार ने इन शिक्षकों के मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का फैसला लिया है। हिमाचल के दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में साल 2012 से सेवाएं दे रहे इन शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया है। संभावित है कि एक सप्ताह के भीतर एसएलपी दायर कर दी जाएगी।
विज्ञापन