फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Thirty percent electric vehicles in urban area in himachal

हिमाचल: शहरी क्षेत्रों में 30 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे, रियायत भी मिलेगी

Mon, 13 Sep 2021 10:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Sep 2021 10:52 AM IST
सार

सरकारी क्षेत्र में भी पेट्रोल और डीजल के बजाय इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने पर विचार चल रहा है। खाद्य आपूर्ति निगम ने इलेक्ट्रिक वाहन बेचने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Himachal News: Thirty percent electric vehicles in urban area in himachal
इलेक्ट्रिक बस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अब 30 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन चलाने की तैयारी है। सरकार ने परिवहन विभाग को इसका प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सड़क के साथ दुकानों और पेट्रोल पंपों में चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने पर सरकार रियायत भी देगी। वर्तमान में हिमाचल में सरकारी क्षेत्र में 120 छोटे-बड़े इलेक्ट्रिक वाहन चल रहे हैं। 

विज्ञापन


सरकारी क्षेत्र में भी पेट्रोल और डीजल के बजाय इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने पर विचार चल रहा है। खाद्य आपूर्ति निगम ने इलेक्ट्रिक वाहन बेचने का फैसला लिया है। जिस किसी व्यक्ति को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना है, वह खाद्य आपूर्ति निगम के पास आवेदन कर सकता है। निगम कंपनी से संपर्क कर लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


हिमाचल में पर्यावरण प्रदूषित न हो, इसके चलते परिवहन विभाग इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने पर जोर दे रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी प्रदेश सरकार से इलेक्ट्रिक वाहन चलाने की बात कही थी। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसको लेकर शिविर आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बसें कामयाब 
जिला शिमला में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा छोटे इलेक्ट्रिक वाहन भी दौड़ाए जा रहे हैं। सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक बसें कामयाब हुई हैं। इसके चलते धर्मशाला और अन्य शहरों के लिए भी इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed