फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: specialist doctors will be appointed in medical colleges by walk in interview

Himachal News: अब वॉक इन इंटरव्यू से मेडिकल कॉलेजों में होगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती

Wed, 01 Mar 2023 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Mar 2023 12:11 PM IST
सार

स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसे लेकर प्रधानाचार्य को वॉक इन इंटरव्यू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
himachal news: specialist doctors will be appointed in medical colleges by walk in interview
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों चंबा, हमीरपुर, नेरचौक और नाहन में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती होगी। इसे लेकर प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती करने के आदेश दिए हैं। यह नियुक्तियां वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होंगी। योग्यता के आधार पर इनकी तैनाती की जानी है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी और टांडा की अपेक्षा इन चारों मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों  की कमी चल रही है। प्रदेश सरकार की ओर से इन पदों को भरने की पहल की जा रही है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की मानें तो 30 से 36 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जानी है। इन मेडिकल कॉलेजों में गायनी, आर्थोपेडिक्स, सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, रेडियोलॉजिस्ट के पदों को भरा जाना है। इन पदों के भरे जाने से जहां आईजीएमसी और टांडा मेडिकल पर मरीजों का कम भार पड़ेगा, वहीं मरीजों को भी नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन


गौर हो कि इन मेडिकल कॉलेजों में आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए इनमें मशीनरी और उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। पहले की अपेक्षा बेड की क्षमता को भी बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में इन कॉलेजों में अध्यापन चिकित्सा स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जा रही है। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर प्रधानाचार्य को वॉक इन इंटरव्यू करने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी राज्यों में सेवाएं देना पसंद करते हैं विशेषज्ञस्वास्थ्य विभाग का मानना है कि विशेषज्ञ डॉक्टर हिमाचल की अपेक्षा बाहरी राज्यों में सेवाएं देना पसंद करते हैं। इसका कारण बाहरी राज्यों में ज्यादा पैकेज मिलना बताया जा रहा है। वहीं, कई स्पेशलिस्ट डॉक्टर सेवानिवृत्ति के बाद अपना काम शुरू कर देते हैं। ऐसे में यह डाॅक्टर सरकारी क्षेत्र में चिकित्सा सेवाएं देना पसंद नहीं करते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed