फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: smart uniform distribution in december himachal govt schools

हिमाचल: सरकारी स्कूलों में दिसंबर में वितरित होगी स्मार्ट वर्दी

Wed, 24 Nov 2021 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 Nov 2021 08:38 PM IST
सार

पहली से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्मार्ट स्कूल वर्दी के दो-दो सेट देने के साथ सिलाई के लिए 200-200 रुपये भी दिए जाएंगे। सिलाई का पैसा बैंक खातों के माध्यम से जारी होगा। 

विज्ञापन
himachal news: smart uniform distribution in december  himachal govt schools
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब साढ़े आठ लाख विद्यार्थियों को दिसंबर में स्मार्ट वर्दी दी जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर वर्दी की रैंडम सैंपलिंग की रिपोर्ट सही आने के बाद ही वितरण के निर्देश दिए हैं। बिना सैंपल रिपोर्ट आए वर्दी बांटने वाले प्रभारियों को नियमानुसार कार्रवाई के प्रति चेताया गया है।

विज्ञापन


पहली से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्मार्ट स्कूल वर्दी के दो-दो सेट देने के साथ सिलाई के लिए 200-200 रुपये भी दिए जाएंगे। सिलाई का पैसा बैंक खातों के माध्यम से जारी होगा। जमा एक और जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को वर्दी सिलाई की राशि नहीं दी जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित ने बताया कि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से वर्दी खरीद की जा रही है। 
विज्ञापन


निगम की ओर से जल्द ही चयनित कंपनी को आपूर्ति के लिए आदेश जारी होने वाला है। ऐसे में सभी स्कूलों में वर्दी एकत्र करने के लिए अभी से योजना तैयार कर ली जाए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए सरकार की ओर से निशुल्क उपलब्ध करवाई जानी है। नागरिक आपूर्ति निगम ने एलवन कंपनी का चयन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed