फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Six Nepali rescued from Kharoghla Nalla in Kinnaur amid flash floods triggered by heavy rainfall

नाले का जलस्तर बढ़ने से फंसे छह नेपाली, बटसेरी गांव में सेब के बगीचे तबाह

Sun, 19 Jul 2020 05:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Jul 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Six Nepali rescued from Kharoghla Nalla in Kinnaur amid flash floods triggered by heavy rainfall
- फोटो : अमर उजाला

किन्नौर जिले में बरसात शुरू होते ही किसान और बागवान परेशान हैं। सांगला के नजदीक खरोगला नाले का देर रात अचानक जलस्तर बढ़ने से बटसेरी पंचायत में 17 लोगों के सेब बगीचे सहित डोगरी तबाह हो गई है। लोगों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। बटसेरी गांव में चारों तरफ  मलबा होने से लोगों की नकदी फसलों राजमा, आलू, मटर , ओगला, फाफरा पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इससे पहले भी कई बार इस नाले ने तबाही मचाई है। समय रहते प्रदेश सरकार और प्रशासन ने उचित कदम नहीं उठाए तो बटसेरी गांव को अधिक नुकसान होगा। 

विज्ञापन


इस दौरान देर रात नाले में फंसे छह नेपालियों को पुलिस और लोगों ने रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला। इस अभियान में एएसआई सुशील कायथ, मुख्य आरक्षी रतन नेगी, बीएमओ सांगला डॉ. वैंकट नेगी सहित ग्रामीणों ने सहयोग दिया।  सूरज सिंह नेगी, सोनम छोपल, चातरू राम, राधाकृष्ण, ठाकुर सिंह, कुलदीप सिंह, मनोज कुमार, मुकेश, इंद्र भगत, संजय, ,दामोदर,  देवराज, प्रताप सिंह, ठाकुर सेन, राकेश, निर्मल सिंह सहित अन्य लोगों को काफी नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन


प्रभावित लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें दूसरी जगह दी जाए। उधर, सूचना मिलते ही सांगला के नायब तहसील अनिल राणा ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पांच नेपाली नाले के बीच देर रात से फंसे हुए थे उन्हें प्रशासन ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला है। प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करने मे जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed